Close Menu
    What's Hot

    भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

    March 10, 2026

    किसान परिवार की शादी में शामिल होने के लिए सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी

    March 10, 2026

    कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      March 10, 2026

      मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

      March 10, 2026

      युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

      March 10, 2026

      अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

      March 9, 2026

      चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बंगाल में विरोध, गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए

      March 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारत और यूएई देंगे रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा
    Breaking News

    भारत और यूएई देंगे रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    UAE President's India Visit : भारत और यूएई देंगे रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा
    UAE President’s India Visit : भारत और यूएई देंगे रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा

    राजधानी दिल्ली में यूएई राष्ट्रपति व पीएम मोदी के बीच होगी अहम बैठक

    UAE President’s India Visit (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : वर्तमान में लगातार बदलती वैश्विक राजनीतिक तस्वीर के बीच भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच आपसी रणनीतिक साझेदारी पर अहम चर्चा होगी। यह चर्चा यूएई राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच होगी। ज्ञात रहे कि यूएई के राष्टÑपति आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं।

    रविवार को विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति नाहयान की भारत का यह तीसरा आधिकारिक दौरा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति नाहयान भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर चर्चा करेंगे। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा, जिन पर दोनों देशों की सोच काफी हद तक समान है।

    पिछले दस साल में 5वां भारत दौरा

    राष्ट्रपति बनने के बाद यह नाहयान की भारत की तीसरी आधिकारिक यात्रा होगी, जबकि पिछले दस वर्षों में यह उनका पांचवां भारत दौरा है। यह यात्रा भारत और यूएई के बीच हाल के उच्चस्तरीय संपर्कों से बनी मजबूत गति को आगे बढ़ाएगी। इनमें सितंबर 2024 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और अप्रैल 2025 में दुबई के क्राउन प्रिंस व यूएई के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की भारत यात्रा शामिल है।

    दोनों देश एक-दूसरे के व्यापारिक साझेदार

    भारत और यूएई के बीच राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्रों में मजबूत और बहुआयामी संबंध हैं। दोनों देश एक-दूसरे के प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार हैं। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए), लोकल करेंसी सेटलमेंट (एलसीएस) प्रणाली और द्विपक्षीय निवेश संधि ने इन रिश्तों को और मजबूती दी है। ऊर्जा क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक आपूर्ति समझौते सहित मजबूत साझेदारी है।

    दिसंबर 2025 में पाकिस्तान गए थे यूएई राष्ट्रपति

    ज्ञात रहे कि पिछले माह यानी दिसंबर 2025 में यूएई राष्ट्रपति पाकिस्तान के दौरे पर थे। वहां पर उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री सहित अन्य उच्च नेताओं से भी अहम मुलाकात की थी। यूएई हमेशा से पाकिस्तान को आर्थिक मदद करने वाले देशों में शुमार रहा है। अब दो माह में एशिया के दो पड़ोसी देशों की यात्रा के कर रहे यूएई राष्ट्रपति पीएम मोदी के साथ बैठक में क्या फैसले लेते हैं यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।

    ये भी पढ़ें : Weather Update Today : उत्तर भारत में अभी छाया रहेगा कोहरा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में धड़ाधड़ कट रही बुजुर्गों की पेंशन! अब तक 36000 से ज़्यादा की कट चुकी पेंशन, मामला गरमाया
    Next Article नूपुर ने शेयर की शादी की तस्वीरें
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      March 10, 2026

      मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

      March 10, 2026

      युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

      March 10, 2026

      अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

      March 9, 2026

      चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बंगाल में विरोध, गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए

      March 9, 2026

      अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      By अंकित कुमारMarch 10, 2026

      West Asia Tension: भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया…

      किसान परिवार की शादी में शामिल होने के लिए सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी

      March 10, 2026

      कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण

      March 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.