Close Menu
    What's Hot

    पार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर, किसी ने आलीशान बंगले में बनाया क्लब, कोई महिलाओं से रिश्ते की वजह से हुआ बर्बाद | Sports

    July 22, 2026

    ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

    July 22, 2026

    घर की छत पर कहां रखें पानी की टंकी? वास्तु विशेषज्ञ ने बताया शुभ स्थान

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए लाएगा नए अवसर
    दुनिया

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए लाएगा नए अवसर

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए लाएगा नए अवसर
    India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए लाएगा नए अवसर

    भारत का अमेरिका से कृषि उत्पाद का आयात कम, निर्यात ज्यादा, किसानों के लिए खुलागा 1.3 अरब डॉलर का बाजार

    India-US Trade Deal (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वर्तमान में न केवल भारत और अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया में विश्व के इन दो सबसे बड़े लोकतंत्र देशों के बीच होने जा रहे द्विपक्षीय व्यापार समझौते की चर्चा है। हालांकि भारतीय सरकार इसे संतुलित और दोनों देशों के लिए एक समान फायदे वाला समझौता बता रही है लेकिन विपक्ष का यह आरोप है कि भारत सरकार ने इस समझौते में किसानों और डेयरी संचालकों के हितों से समझौता किया है। विपक्ष के इसी आरोप का जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने बताया है कि यह समझौता भारतीय किसानों के लिए वरदान साबित होगा।

    इस तरह लाभकारी होगा समझौता

    भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) से भारतीय किसानों को काफी लाभ होगा। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में भारत की मजबूत निर्यात स्थिति और आय बढ़ाने की क्षमता के चलते यह समझौता खास तौर पर लाभकारी साबित हो सकता है। भारत को पहले से ही अमेरिका के साथ कृषि व्यापार में 1.3 अरब डॉलर का अधिशेष प्राप्त है।

    वर्ष 2024 में भारत ने अमेरिका को 3.4 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद निर्यात किए, जबकि आयात 2.1 अरब डॉलर का रहा। यह आंकड़े दशार्ते हैं कि कृषि क्षेत्र में भारत की कुल निर्यात स्थिति मजबूत है और बीटीए के तहत इसमें और विस्तार की गुंजाइश है। समझौते का एक बड़ा लाभ अमेरिका के लगभग 46 अरब डॉलर के कृषि आयात बाजार में शून्य शुल्क (जीरो-ड्यूटी) पहुंच से जुड़ा है। पहले से ही करीब 1.4 अरब डॉलर के ऐसे उत्पाद जैसे मसाले, चाय, कॉफी, फल, प्रोसेस्ड फूड और आवश्यक तेल शून्य शुल्क श्रेणी में आते हैं।

    अमेरिकी बाजार में पकड़ होगी मजबूत

    इन पर शुल्क न लगने से अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पाद अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे और किसानों को बेहतर कीमत मिलेगी। इसके अलावा, 18 प्रतिशत के पारस्परिक टैरिफ के साथ भारत को अमेरिका के लगभग 160 अरब डॉलर के बड़े आयात बाजार में तरजीही पहुंच मिलेगी। इससे उन कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, जिनमें भारत पहले से वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में है। विशेष रूप से समुद्री उत्पादों के लिए यह समझौता अहम है, क्योंकि इस क्षेत्र को 25 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात बाजार में कम शुल्क पर पहुंच मिलेगी, जिससे तटीय इलाकों में आजीविका और निर्यात आधारित आय में इजाफा होने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : मूडीज के बाद गोल्डमैन सैक्स ने भी भारत को बताया उभरती अर्थव्यवस्था

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौसमी बदलाव से जूझ रहा उत्तर भारत
    Next Article सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति, पीएम को दिया बेटे की शादी का न्योता
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर उछले दाम, जानें नया रेट

      July 21, 2026

      मार्केट में गिरावट का सिलसिला जारी, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बाजार, नहीं संभल रहा HDFC का शेयर

      July 21, 2026

      औसत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए SBI Fund के शेयर, खरीदार मायूस, जानें शेयर खरीदें या नहीं

      July 21, 2026

      बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

      July 21, 2026

      अमेरिका-ईरान जंग से भारत का खजाना खाली, 61% बढ़ा तेल पर खर्च, लोगों की जेबें हुईं खाली

      July 21, 2026

      फोन से ही लॉक और अनलॉक करें आधार बायोमेट्रिक, जानें UIDAI का आसान तरीका

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर, किसी ने आलीशान बंगले में बनाया क्लब, कोई महिलाओं से रिश्ते की वजह से हुआ बर्बाद | Sports

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      पार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर अपने धमाकेदार खेल…

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      घर की छत पर कहां रखें पानी की टंकी? वास्तु विशेषज्ञ ने बताया शुभ स्थान

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.