Close Menu
    What's Hot

    आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार

    February 7, 2026

    पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

    February 7, 2026

    7 साल बाद एक्टिंग में लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो में बयां किया दिल का हाल

    February 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

      February 7, 2026

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      February 6, 2026

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»डॉलर के मुकाबले मजबूत हुई भारतीय मुद्रा
    दुनिया

    डॉलर के मुकाबले मजबूत हुई भारतीय मुद्रा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News : डॉलर के मुकाबले मजबूत हुई भारतीय मुद्रा
    Business News : डॉलर के मुकाबले मजबूत हुई भारतीय मुद्रा

    मंगलवार को रुपए की कीमत 122 पैसे प्रति डॉलर बढ़ी

    Business News (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत और अमेरिका के बीच होने जा रहा व्यापार समझौता और अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए टैरिफ में कटौती करने के ऐलान के बाद भारतीय मुद्रा में जबरदस्त तेजी आई। मंगलवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 122 पैसे या 1.33 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 90.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ और यह एशियाई मुद्राओं में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बनकर उभरा।

    दरअसल भारतीय रुपया में यह बढ़त उस समय आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।

    शेयर बाजार में भी छाई तेजी

    पिछले करीब तीन सप्ताह से शेयर बाजार में छाई मायूसी पूरी तरह से दूर हो चुकी है। भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के ऐलान और अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए टैरिफ को कम करने के साथ ही शेयर बाजार में बहार छा गई है। पिछले दो दिन में ही शेयर बाजार अच्छी बढ़त हासिल कर चुका है। जानकारों का कहना है कि यह बढ़त आने वाले लंबे समय तक बनी रहेगी। क्योंकि बाजार पर अमेरिकी टैरिफ से बना दबाव अब समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों के दोबारा भारतीय शेयर बाजार में उच्च स्तर पर निवेश करने की भी उम्मीद है। जिसके चलते कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में भी शेयर बाजार में रौनक बरकरार रहेगी।

    सोने और चांदी में बड़ा उछाल

    राजधानी दिल्ली में मंगलावर को चांदी की कीमत 24,000 यानी 9.23 प्रतिशत बढ़कर 2,84,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई। सोमवार को चांदी 2,60,000 प्रति किलो पर बंद हुई थी। इससे पहले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमतों में कुल 1,44,500 यानी करीब 36 प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी। 29 जनवरी को चांदी 4,04,500 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। वहीं सोने में भी रिकवरी देखने को मिली।

    99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 5,000 या 3.3 प्रतिशत चढ़कर 1,57,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को यह 1,52,700 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, रिकॉर्ड स्तर से अब भी सोना नीचे है। 29 जनवरी को सोना 1,83,000 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था, जहां से अब तक इसमें करीब 30,300 यानी लगभग 17 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के 13वें सीएम
    Next Article विवाद में टूटा Orry! रोते हुए Video में बोले– ‘सारा, पलक, अमृता…’ देख सन्न रह गए लोग
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार

      February 7, 2026

      तीन दिन तेजी के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के दाम

      February 6, 2026

      शेयर बाजार में जारी जबरदस्त तेजी थमी

      February 6, 2026

      भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छोटे निर्यातकों को नुकसान

      February 6, 2026

      भारत-अमेरिका बीटीए का पहला चरण तैयार

      February 6, 2026

      आरबीआई ने स्थिर रखी रेपो रेट

      February 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार

      By परवेश चौहानFebruary 7, 2026

      Share Market Update : आरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार गिरावट के बाद की…

      पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

      February 7, 2026

      7 साल बाद एक्टिंग में लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो में बयां किया दिल का हाल

      February 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.