Close Menu
    What's Hot

    चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार

    February 11, 2026

    बांग्लादेश में कल होगा आम चुनाव के लिए मतदान

    February 11, 2026

    अमृता सिंह की कमाई और सैफ से मिले एलिमनी की पूरी कहानी

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बांग्लादेश में कल होगा आम चुनाव के लिए मतदान

      February 11, 2026

      मौसमी बदलाव से जूझ रहा उत्तर भारत

      February 11, 2026

      सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

      February 10, 2026

      अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: क्रॉस-बॉर्डर हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

      February 10, 2026

      CM Yogi Adityanath: कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, बाबरी ढांचा कयामत के दिन तक नहीं बनेगा: सीएम योगी

      February 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, February 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के 13वें सीएम
    Breaking News

    युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के 13वें सीएम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Yumnam Khemchand Singh: युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के 13वें सीएम
    Yumnam Khemchand Singh: युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के 13वें सीएम

    बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए
    Yumnam Khemchand Singh, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/इम्फाल: युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आज हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है। युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। युमनाम खेमचंद सिंह जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

    गौरतलब है कि 9 फरवरी 2025 को बीरेन सिंह के इस्तीफे के 4 दिन बाद, 13 फरवरी 2025 से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है, जोकि 12 फरवरी 2026 को खत्म हो रहा है। मणिपुर में भाजपा सरकार का कार्यकाल 2027 तक है। इसलिए पार्टी की कोशिश है कि राष्ट्रपति शासन खत्म होने से पहले नई सरकार का गठन हो जाए। फिलहाल मणिपुर विधानसभा में भाजपा के 37 विधायक हैं।

    बैठक में पूर्व सीएम बीरेन सिंह भी रहे मौजूद

    मणिपुर के विधायक दल का नेता चुनने के लिए नियुक्त सेंट्रल आॅब्जर्वर तरुण चुग, संबित पात्रा और मणिपुर के पूर्व सीएम बीरेन सिंह भी मौजूद रहे। मणिपुर से एनडीए के करीब 20 विधायक रविवार रात को दिल्ली पहुंचे थे। वहीं अन्य विधायक सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राजधानी पहुंचे।

    किसी एक कुकी को दिया जा सकता है डिप्टी सीएम का पद

    भाजपा सूत्रों के मुताबिक कुकी-जो समुदाय को संतुष्ट करने के लिए 10 कुकी विधायकों में से एक को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है।

    खेमचंद पारंपरिक ताइक्वांडो में 5th डैन ब्लैक बेल्ट पाने वाले भारतीय

    युमनाम खेमचंद सिंह पारंपरिक ताइक्वांडो में 5th डैन ब्लैक बेल्ट पाने वाले भारतीय भी हैं। उन्हें इसका प्रमाणपत्र 30 दिसंबर 2025 को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में ग्लोबल ट्रेडिशनल ताइक्वांडो फेडरेशन के आॅफिस में दिया गया था। ताइक्वांडो और अन्य मार्शल आर्ट्स में डैन का मतलब होता है ब्लैक बेल्ट के स्तर। ब्लैक बेल्ट मिलने के बाद आगे की सभी रैंक को डैन कहा जाता है।

    बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद लगा था राष्ट्रपति शासन

    मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच मई 2023 में हिंसा की शुरूआत हुई थी। इसमें अब तक करीब 260 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य में करीब दो साल तक हिंसा न रोक पाने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 60 सदस्यीय विधानसभा को निलंबित कर दिया गया। बीरेन सिंह के इस्तीफे के 4 दिन बाद, 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। 12 फरवरी 2026 राष्ट्रपति शासन खत्म होने की आखिरी तारीख है।

    ये भी पढ़ें: मेटा और वॉट्सएप को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- कानून मानें या भारत छोड़ें

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा
    Next Article डॉलर के मुकाबले मजबूत हुई भारतीय मुद्रा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      बांग्लादेश में कल होगा आम चुनाव के लिए मतदान

      February 11, 2026

      मौसमी बदलाव से जूझ रहा उत्तर भारत

      February 11, 2026

      सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

      February 10, 2026

      अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: क्रॉस-बॉर्डर हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

      February 10, 2026

      CM Yogi Adityanath: कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, बाबरी ढांचा कयामत के दिन तक नहीं बनेगा: सीएम योगी

      February 10, 2026

      Sergey Lavrov: एनर्जी सप्लाई पर कंट्रोल चाहता है अमेरिका, भारत पर हमसे तेल नहीं खरीदने का दबाव: सर्गेई लावरोव

      February 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार

      By परवेश चौहानFebruary 11, 2026

      Share Market Update : चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार सोमवार के बाद…

      बांग्लादेश में कल होगा आम चुनाव के लिए मतदान

      February 11, 2026

      अमृता सिंह की कमाई और सैफ से मिले एलिमनी की पूरी कहानी

      February 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.