Close Menu
    What's Hot

    CM मान ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

    April 22, 2026

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 की उम्र में निधन, घर पर अचानक बिगड़ी तबीयत

    April 22, 2026

    वैश्विक तनाव के बावजूद देश में नियंत्रित हैं गैस व तेल सप्लाई

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

      April 22, 2026

      ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

      April 22, 2026

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»टैरिफ के असर को भारतीय अर्थव्यवस्था ने किया बेअसर
    दुनिया

    टैरिफ के असर को भारतीय अर्थव्यवस्था ने किया बेअसर

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : टैरिफ के असर को भारतीय अर्थव्यवस्था ने किया बेअसर
    Business News Hindi : टैरिफ के असर को भारतीय अर्थव्यवस्था ने किया बेअसर

    आईएमएफ ने भारत की विकास दर तेज होने का भरोसा जताया

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अगस्त में जब अमेरिका ने भारत पर उच्च टैरिफ लागू किए तो सभी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों ने एक सुर में कहा था कि आने वाला समय भारत के लिए कठिन साबित होगा। लेकिन भारतीय सरकार ने न केवल तेजी से अपनी व्यापार नीति में बदलाव करते हुए नए अंतरराष्ट्रीय बाजार तलाश किए बल्कि निर्यात के मापदंड भी बदल दिए। जिसका फायदा यह मिला की अगस्त में जो एजेंसियां भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर नकारात्मक अनुमान लगा रहीं थीं

    वही अब भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को दोबारा से बढ़ा रहीं हैं। इन्हीं में से एक इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) ने भारत के 2025 में 6.2 प्रतिशत और 2026 में 6.3 प्रतिशत की दर से विकास करने का अनुमान लगाया था। जुलाई में आईएमएफ ने अपने ही अनुमानों में सुधार करते हुए भारत के 2025 और 2026 दोनों वर्षों में 6.4 प्रतिशत की दर से विकास करने की संभावना जताई। लेकिन आईएमएफ यहीं नहीं रुका। उसने एक बार फिर अपने अनुमानों में संशोधन करते हुए कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2025-26 में 6.6 प्रतिशत की दर से विकास कर सकती है।

    उद्योगपतियों का भारत की अर्थव्यवस्था में भरोसा

    रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया ने आंकड़े जारी करते हुए कहा है कि सितंबर महीने में व्यवसायियों के द्वारा अधिक कर्ज लिया गया है। व्यवसायियों के द्वारा कर्ज लेने की क्षमता पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा बेहतर हो गई है। यह इस बात का संकेत है कि उद्योगपतियों को अर्थव्यवस्था में भरोसा बना हुआ है, वे निवेश कर इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं। इससे न केवल अर्थव्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर बनेंगे। भारत उपभोक्ता वस्तुओं के साथ-साथ अपने निर्माण के लिए कच्चे सामानों और विशेषकर मशीनी आवश्यकताओं के लिए वैश्विक बाजार पर निर्भर करता है। सौर ऊर्जा, फार्मास्युटिकल उत्पाद, इलेक्ट्रिकल चिप्स, सॉफ्टवेयर बाजार और मशीनों के लिए वह चीन, जापान, अमेरिका, जर्मनी और अन्य देशों के बाजार पर निर्भर करता है।

    जीएसटी दरों और टैक्स दरों में कमी ने किया चमत्कार

    जानकारों का कहना है कि विपरीत समय में केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में संशोधन करके भारतीय अर्थव्यवस्थ को गति देने में अहम भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिखा दिया है कि टैक्स दरों में कमी कर भी अर्थव्यवस्था को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है। केंद्र सरकार ने पहले तो 12 लाख रुपए तक की आय को लगभग कर मुक्त कर दिया। इसके बाद जीएसटी दरों में भारी कमी कर लोगों को राहत दी। लेकिन इसके बाद भी भारत के कुल संग्रह में कोई कमी नहीं आई है। यह शानदार आर्थिक नीति का परिणाम है।

    ये भी पढ़ें : India-US Trade Deal : भारत के साथ जल्द होगी ट्रेड डील : ट्रंप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसलमान खान की 200 करोड़ फीस पर टूटी चुप्पी, मेकर्स ने बताया कैसे बनता है ‘वीकेंड का वार’ का एपिसोड
    Next Article हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ ने रेत पर बिखेरा हुस्न का जादू, कातिल अदाओं से फैंस की थमी सांसें
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैश्विक तनाव के बावजूद देश में नियंत्रित हैं गैस व तेल सप्लाई

      April 22, 2026

      सेंसेक्स में 753 व निफ्टी में 211 अंक से ज्यादा उछाल

      April 22, 2026

      राजकोट बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई

      April 22, 2026

      संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास पर जताया भरोसा

      April 22, 2026

      भारत के कुल व्यापार में शानदार वृद्धि

      April 22, 2026

      सोने-चांदी का आयात बढ़ा रहा व्यापार घाटा

      April 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM मान ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

      By श्वेता चौहानApril 22, 2026

      फ्लोरिस जान बोवेलैंडर ने पंजाब आने का निमंत्रण स्वीकार किया, पंजाब की हॉकी को नई…

      हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 की उम्र में निधन, घर पर अचानक बिगड़ी तबीयत

      April 22, 2026

      वैश्विक तनाव के बावजूद देश में नियंत्रित हैं गैस व तेल सप्लाई

      April 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.