Close Menu
    What's Hot

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»एशिया में भारतीय शेयर बाजार निवेशकों की पसंद
    दुनिया

    एशिया में भारतीय शेयर बाजार निवेशकों की पसंद

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News : एशिया में भारतीय शेयर बाजार निवेशकों की पसंद
    Business News : एशिया में भारतीय शेयर बाजार निवेशकों की पसंद

    बढ़ते कॉरपोरेट मुनाफे और बेहतर बिजनेस साइकिल के चलते अन्य देशों से आगे निकला भारत

    Business News (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था अन्य देशों के मुकाबले तेजी से विकास कर रही है बल्कि भारतीय शेयर बाजार भी अन्य के मुकाबले आकर्षक बना हुआ है। यह सामने आया है यूबीएस की हालिया जारी एक रिपोर्ट में जिसमें कहा गया है कि बढ़ते कॉरपोरेट मुनाफे और बेहतर बिजनेस साइकिल के चलते भारत अपने वैश्विक समकक्षों की तुलना में अधिक आकर्षक अवसर पेश कर रहा है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के बाहर, भारत को बढ़ते कॉरपोरेट मुनाफों का बड़ा फायदा मिलेगा। यूबीएस का आंकलन है कि एशिया की क्षेत्रीय वैल्यूएशन अभी भी लुभावनी हैं, क्योंकि अधिकांश बाजार डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके पीछे नरम मैक्रोइकॉनॉमिक माहौल और कमजोर अमेरिकी डॉलर जैसे कारक काम कर रहे हैं।

    भारतीय बाजार को इस बात का मिल रहा फायदा

    रिपोर्ट के मुताबिक मेनलैंड चीन के बाहर भारत बढ़ते कॉरपोरेट मुनाफों से सबसे अधिक लाभ उठाने की स्थिति में है, जबकि सिंगापुर शेयरहोल्डर वैल्यू बढ़ाने वाली पहलों से और हांगकांग कम ब्याज दरों से फायदा पा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एआई नवाचार और मजबूत खर्च एशियाई बाजारों में जोरदार रफ्तार ला रहे हैं। साथ ही निवेशकों के लिए विविधता की तलाश में व्यापक एशियाई एक्सपोजर आकर्षक बना हुआ है, क्योंकि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी निवेश बढ़ रहा है, कंपनियों की अर्निंग मजबूत है और वैल्यूएशन अभी भी अनुकूल हैं।

    दुनिया की आर्थिक वृद्धि तेज होने की संभावना

    ग्लोबल स्तर पर, यूबीएस का मानना है कि दुनिया की आर्थिक वृद्धि इस साल टिकाऊ रहेगी और आगे तेज होने की संभावना है। अमेरिका में तकनीक, यूटिलिटीज और हेल्थकेयर पसंदीदा सेक्टर बताए गए हैं, जबकि यूरोप में इंडस्ट्रियल्स, टेक्नोलॉजी और यूटिलिटीज को तरजीह दी गई है। एशिया में चीन खासकर टेक सेक्टर के साथ जापान, हांगकांग, सिंगापुर और भारत रिपोर्ट की शीर्ष पसंदों में शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर भी बैंकिंग सेक्टर के लिए आउटलक सकारात्मक रखा गया है।

    मूडीज ने भी सकारात्मक रेटिंग दी

    विश्व की प्रमुख रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर पर संतोष जताते हुए कहा है कि उभरते हुए बाजारों में भारत की विकास दर सबसे बढ़िया है। भारत अपनी इसी खूबी के चलते एशिया-प्रशांत क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। एजेंसी ने कहा कि भारत की मजबूत घरेलू मांग, निवेश गतिविधि और संरचनात्मक सुधार उसकी आर्थिक मजबूती को वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी बनाए हुए हैं।

    ये भी पढ़ें : Share Market Update : नई ऊंचाई पर पहुंचकर स्पॉट बंद हुआ शेयर बाजार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवकुमार ने सीएम सिद्धारमैया से नाश्ते पर की मुलाकात
    Next Article अब अपने घर में काम करने पर भी मिलेगी पूरी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मिडिल ईस्ट जंग से हिला भारत का बाजार, डॉलर के सामने 91.70 तक फिसला रुपया

      March 7, 2026

      US-ईरान तनाव के बीच भारत को रूस का सहारा! क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बच जाएंगे?

      March 7, 2026

      देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र

      March 6, 2026

      भारत को रूस से कच्चा तेल आयात की अमेरिका ने दी छूट

      March 6, 2026

      भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती

      March 6, 2026

      सोना 830 रुपए महंगा, चांदी भी 4560 रुपए चमकी

      March 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      By अंकित कुमारMarch 7, 2026

      Aaj Ka Mausam: मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल Aaj…

      अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.