Close Menu
    What's Hot

    मनरेगा का नाम बदलकर ‘पुजनिक बापू ग्रामीण रोजगार…

    December 12, 2025

    प्रेयर मीट में भावुक हुईं Hema Malini, बोलीं- धरम जी का एक सपना रह गया अधूरा

    December 12, 2025

    इंडिगो एयरलाइन के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित सस्पेंड

    December 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इंडिगो एयरलाइन के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित सस्पेंड

      December 12, 2025

      आप काम करते रहिए यह मजदूर आपके पीछे खड़ा है : प्रधानमंत्री

      December 12, 2025

      लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया वायु प्रदूषण का मुद्दा, टीएमसी सांसद के ई-सिगरेट पीने पर बढ़ा विवाद

      December 12, 2025

      पूर्व गृहमंत्री का निधन, कुछ समय से थे बीमार, लातूर में ली अंतिम सांस

      December 12, 2025

      ट्रंप के भारत के प्रति नजरिये से अमेरिकी सांसद निराश

      December 12, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, December 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अब अपने घर में काम करने पर भी मिलेगी पूरी
    पंजाब

    अब अपने घर में काम करने पर भी मिलेगी पूरी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानNovember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनरेगा योजना में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए एक क्रांतिकारी फैसला लिया है। अब मजदूरों को सिर्फ सरकारी प्रोजेक्ट्स पर ही नहीं, बल्कि अपने घर पर काम करने पर भी पूरी मज़दूरी मिलेगी।

    जिन मज़दूरों ने मनरेगा के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया है और जिनके पास नरेगा कार्ड है, उन्हें अब अपने घर में काम करने का भी पूरा लाभ मिलेगा। यह योजना गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। अगर कोई मज़दूर अपने घर पर 90 दिन काम करता है, तो उसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा और उसे 31,140 रुपये की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

    मनरेगा योजना के तहत अब कई सुविधाएं शामिल की गई है। इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण, तालाब निर्माण, नहर की सफाई, वृक्षारोपण और जल संरक्षण के काम शामिल है। इसके अलावा किसानों को अपने खेतों में मेड़बंदी, कुआं खुदाई और सिंचाई की सुविधाएं बनाने के लिए भी मज़दूरी मिलेगी।

    योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब मज़दूर अपने घर पर शौचालय निर्माण, पक्का फर्श बनाना, छत की मरम्मत और अन्य घरेलू निर्माण कार्य करके भी मज़दूरी प्राप्त कर सकेंगे। इससे गरीब परिवारों को दोहरा फायदा होगा – एक तरफ उनके घर का विकास होगा, दूसरी तरफ उन्हें रोज़गार भी मिलेगा।

    मनरेगा के तहत प्रत्येक मज़दूर को 346 रुपये प्रति दिन की दर से मज़दूरी दी जाती है। एक वित्तीय वर्ष में हर परिवार को कम से कम 100 दिन का रोजगार की गारंटी दी जाती है। अगर किसी मजदूर को 15 दिन के अंदर काम नहीं मिलता है, तो उसे बेरोज़गारी भत्ता भी दिया जाता है।

    योजना के तहत महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कुल कार्यबल का कम से कम 33 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित है। काम के दौरान कार्यस्थल पर पीने के पानी, छाया और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी अनिवार्य है। छोटे बच्चों वाली महिलाओं के लिए क्रेच की व्यवस्था भी की जाती है।

    मजदूरों का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते या डाकघर खाते में किया जाता है, जिससे बिचौलियों का खात्मा होता है। काम शुरू होने के 15 दिनों के अंदर मजदूरी का भुगतान करना जरूरी है। अगर देरी होती है तो मजदूर को मुआवजे के रूप में अतिरिक्त राशि भी दी जाती है।

    मनरेगा योजना में रजिस्ट्रेशन बिल्कुल मुफ्त है। कोई भी 18 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति जो ग्रामीण क्षेत्र में रहता है और अकुशल शारीरिक श्रम करने को तैयार है, वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। रजिस्ट्रेशन के 15 दिनों के अंदर जॉब कार्ड जारी किया जाता है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह फैसला गरीब मज़दूरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। उन्होंने सभी पात्र मज़दूरों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द नरेगा के तहत रजिस्ट्रेशन करवाएं और इस योजना का पूरा लाभ उठाएं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशिया में भारतीय शेयर बाजार निवेशकों की पसंद
    Next Article 5 IAS और IPS समेत एक साथ 140 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मनरेगा का नाम बदलकर ‘पुजनिक बापू ग्रामीण रोजगार…

      December 12, 2025

      मान सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम

      December 12, 2025

      मान सरकार के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल (PILBS) ,मोहाली में पहली सफल लिवर ट्रांसप्लांट से देश भर के सरकारी *अस्पतालों के लिए बना रोल मॉडल

      December 12, 2025

      Punjab News: पंजाब में 14-15 दिसंबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी

      December 11, 2025

      निर्माणाधीन सड़कों का औचक निरीक्षण, खामियां पर ठेकेदार..

      December 11, 2025

      जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा राज्य की औद्योगिक…

      December 10, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मनरेगा का नाम बदलकर ‘पुजनिक बापू ग्रामीण रोजगार…

      By श्वेता चौहानDecember 12, 2025

      Punjab news: आज हुई यूनियन कैबिनेट की मीटिंग में एक बड़ा फैसला लिया गया है।…

      प्रेयर मीट में भावुक हुईं Hema Malini, बोलीं- धरम जी का एक सपना रह गया अधूरा

      December 12, 2025

      इंडिगो एयरलाइन के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित सस्पेंड

      December 12, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.