नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है. शुक्रवार, 16 अक्टूबर को चयनकर्ताओं ने टीम चुनी. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को पांच मैचों की वनडे सीरीज में खेलना है. इस सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमों का सलेक्शन किया है. शुरुआती तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे.
आखिरी दो वनडे के लिए शुभमन गिल, केएल राहुल, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम से बाहर रखा गया है. उनकी जगह तिलक वर्मा, अकिब नबी, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर को मौका दिया गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र और तेज गेंदबाज यश ठाकुर को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है. श्रेयस अय्यर को आमतौर पर वनडे टीम का उपकप्तान माना जाता है. गिल की गैरमौजूदगी में वह आखिरी दो मैचों में कप्तानी करेंगे. ईशान किशन को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
🚨 News 🚨
#TeamIndia’s ODI and Test squads for New Zealand tour announced 📝
Captain Shubman Gill will lead the side for the first 3️⃣ ODIs, before Shreyas Iyer takes charge for the last 2️⃣ matches.
More details ▶️ https://t.co/npwxUYlb1N
#NZvIND https://t.co/3ckm7ixgEN
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दोनों में से किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उन्हें वनडे से आराम देना चाहता है. यशस्वी जायसवाल को भी टीम में जगह नहीं मिली है. माना जा रहा है कि वह इस दौरान भारत ए की ओर से खेल सकते हैं. उन्हें पर्याप्त मैच अभ्यास मिल सके. रोहित शर्मा के बाद वह टीम में बैकअप ओपनर की भूमिका में हैं. अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी दोनों टीमों में शामिल नहीं किया गया है. उन्हें टीम से बाहर रखने के पीछे चयनकर्ताओं की ओर से कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.

टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।
टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

