Close Menu
    What's Hot

    चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

    March 7, 2026

    आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

    March 7, 2026

    डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया का सपना चकनाचूर किया
    खेल

    भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया का सपना चकनाचूर किया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Women World Cup Final 2025 : भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया का सपना चकनाचूर किया
    Women World Cup Final 2025 : भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया का सपना चकनाचूर किया

    जेमिमा रॉड्रिग्ज और हरमनप्रीत कौर ने छीनी गत चैंपियन के मुंह से जीत

    Women World Cup Final 2025 (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : भारतीय महिलाओं ने शानदार खेल का परिचय देते हुए गत विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को करारी हार देखने को मजबूर कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जब ऑस्ट्रेलिया टीम ने 338 रन बनाए थे तो शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा की टीम इंडिय इतनी आसानी से जीत हासिल कर लेगी।

    भारतीय महिलाओं ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की टीम से होगा। यह तीसरा मौका है जब टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है लेकिन अभी तक उसने विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। इससे पहले टीम इससे पहले 2005 और 2017 में भी खिताबी मैच में पहुंची थी।

    जेमिमा रॉड्रिग्ज और हरमनप्रीत ने दिखाई जीत की राह

    339 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जल्द ही भारत ने दोनों सलामी बैटर खो दिए। लेकिन इसके बाद भारत ने जेमिमा रॉड्रिग्ज और हरमनप्रीत कौर की शानदार साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर 338 रन बनाए थे। जवाब में भारत के लिए जेमिमा ने शतक लगाया और कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की जिससे भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट पर 341 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

    भारत तीसरी बार फाइनल में पहुंचा

    भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2005 और 2017 में भी खिताबी मैच में पहुंची थी। भारत ने अब तक कभी विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जीती है और अब उसके पास खिताबी सूखा समाप्त करने का अच्छा मौका है। भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया को रोकना आसान नहीं था, लेकिन जेमिमा और हरमनप्रीत ने इसे मुमकिन बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप चरण में भारत को मात दी थी, लेकिन भारत ने उसे सेमीफाइनल में हराकर टूनार्मेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

    तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी

    हरमनप्रीत और जेमिमा की जोड़ी ने 2017 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा के बीच हुई 137 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। हरमनप्रीत और जेमिमा के बीच तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी हुई जिसे एनाबल सदरलैंड ने कप्तान हरमनप्रीत को आउट कर तोड़ा। हरमनप्रीत शतक लगाने के करीब थीं, लेकिन सदरलैंड की गेंद पर गार्डनर को कैच थमा बैठीं। हरमनप्रीत 88 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुईं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री आज केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड में होंगे शामिल
    Next Article सोना एक हजार सस्ता, चांदी 3300 रुपए महंगी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      साक्षी ने मना लिया ‘गलत’ विकेट का जश्न, MS Dhoni ने हंसते हुए कहा- बैठ जाओ! Video वायरल

      March 6, 2026

      सेमीफइनल में इंग्लैंड को हरा भारत ने किया फाइनल में प्रवेश

      March 5, 2026

      भारत टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में

      March 5, 2026

      इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

      March 5, 2026

      भारतीय बल्लेबाजी क्रम को आज चलना होगा

      March 5, 2026

      टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

      By श्वेता चौहानMarch 7, 2026

      Shreya Ghoshal on Chikni Chameli: चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया,…

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.