टेक : iQOO ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15R 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। दमदार प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ यह फोन अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बताया जा रहा है।
iQOO 15R 5G के वेरिएंट
यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है—
8GB RAM + 256GB स्टोरेज
12GB RAM + 256GB स्टोरेज
12GB RAM + 512GB स्टोरेज
डिस्प्ले और डिजाइन
iQOO 15R 5G में 6.59 इंच का AMOLED Eye Care डिस्प्ले दिया गया है, जो
144Hz रिफ्रेश रेट
5000 निट्स पीक ब्राइटनेस
के साथ आता है।
कंपनी के अनुसार, फोन का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि इसे एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। इसी वजह से फोन की टैगलाइन “Flagship Power, Perfect Fit” रखी गई है। यह स्मार्टफोन Dark Knight और Triumph Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
परफॉर्मेंस और गेमिंग फीचर्स
फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन है।
गेमिंग के लिए इसमें—
iQOO Super Computing Chip
144 FPS पर स्टेबल गेमिंग सपोर्ट
6.5K Ice Core VC Cooling System
दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान फोन का तापमान 10 मिनट में करीब 15 डिग्री तक कम कर सकता है।
कैमरा सेटअप
iQOO 15R 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है—
50MP Sony LYT-700V OIS प्राइमरी कैमरा
8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार—
फोन 10 मिनट में 44% तक चार्ज हो जाता है
फुल चार्ज पर
3.1 घंटे गेमिंग
7.1 घंटे सोशल मीडिया
16.3 घंटे वीडियो प्लेबैक
2.4 घंटे 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग
कंपनी का दावा है कि यह 7600mAh बैटरी वाला सबसे पतला स्मार्टफोन है।
सॉफ्टवेयर और सेफ्टी
iQOO 15R 5G Android 16 आधारित Origin OS 6 पर काम करता है। कंपनी फोन को—
4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट
6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट
देने का वादा कर रही है। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।
iQOO 15R 5G की कीमत
8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹44,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹47,999
12GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹52,999
इस स्मार्टफोन की बिक्री 3 मार्च से दोपहर 12 बजे अमेज़न पर शुरू होगी।
