Close Menu
    What's Hot

    Govinda-Sunita विवाद के बीच बेटी Tina ने तोड़ी चुप्पी, बताया घर का हाल

    March 12, 2026

    उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

    March 12, 2026

    हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, 14 मार्च से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश–आंधी का अलर्ट

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

      March 12, 2026

      देशभर में एलपीजी की किल्लत बढ़ी, गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने वालों की लंबी लाइनें लगी

      March 11, 2026

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

      March 11, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»IRCTC Scam Case: राहत या चेतावनी? सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को दिया बड़ा चैलेंज, नीतीश पर कटाक्ष
    Breaking News

    IRCTC Scam Case: राहत या चेतावनी? सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को दिया बड़ा चैलेंज, नीतीश पर कटाक्ष

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     नई दिल्ली/पटना. आईआरसीटीसी घोटाला केस में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जमानत बरकरार रहने के राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद जहां राजद कार्यकर्त्ताओं में खुशी का माहौल है, वहीं  तेज प्रताप यादव ने भी इस निर्णय पर सुकून की सांस ली है. तेज प्रताप ने कहा,  भगवान भी देख रहे हैं कि कौन क्या कर रहा है? भगवान की बहुत बड़ी कृपा है. विरोधी शुरू से लगे हुए हैं, लेकिन हमलोग अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं. हालांकि, भाजपा कोर्ट के इस फैसले को तेजस्वी यादव के लिए राहत नहीं बल्कि चेतावनी मान रही है. इस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने तीखा तंज भी कसा है.

    सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव के जमानत रद्द नहीं होने पर सवाल पूछते हुए कहा, क्या राहत मिली? कड़ी फटकार लगाई गई है. कोर्ट ने एक प्रकार से चेतावनी दी और  उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी.  यह तो धमकी दे रहे थे कि रिटायरमेंट के बाद भी देख लेंगे, आपके बच्चे हैं कि नहीं. कोई व्यक्ति जांच एजेंसी को इस प्रकार की धमकी दे तो यह बहुत बड़ा मामला है. अदालत ने उनकी वरीयता को देखते हुए उनकी जमानत को रद्द नहीं किया है, लेकिन डिप्टी सीएम के पद पर रहते हुए किसी व्यक्ति की तरफ से इतना ही कह देना, इससे बड़ा अपमान क्या हो सकता है?

    सशील मोदी ने आगे कहा, यह तो माफी मांगना है. अगर हिम्मत है तो उन्हीं वाक्यों को फिर से दोहरा कर देखें. कोर्ट में एक डिप्टी सीएम को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जाना इससे बड़ा अपमान क्या हो सकता है? कोर्ट ने चेतावनी दी है, फटकार लगाई है. इससे बड़ा अपमान क्या हो सकता है कि आपको हाजिर होना पड़ा कोर्ट के अंदर. ऐसे व्यक्ति को इस्तीफा दे देना चाहिए.

    सुशील मोदी ने अपने निशाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेते हुए कहा, नीतीश कुमार कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करूंगा, लेकिन एक ऐसे व्यक्ति को डिप्टी सीएम बना कर रखा है जो हजार करोड़ रूपए से ज्यादा के आईआरसीटीसी घोटाले के अंतर्गत अभियुक्त ही नहीं, बल्कि चार्जशीटेड है और बेल पर है.

    सुशील मोदी ने कहा, नीतीश कुमार ने इसी आधार पर अपना गठबंधन तोड़ा था. अब कहते हैं 5 साल में कोई कार्रवाई नहीं हुई. नीतीश कुमार को ऐसे व्यक्ति को मंत्रिमंडल में शामिल ही नहीं करना चाहिए था. आईआरसीटीसी घोटाले के सारे कागजात ललन सिंह और नीतीश कुमार ने सीबीआई को उपलब्ध कराए और इन्हीं लोगों ने आरोप लगाए. इन्हीं लोगों के कारण एफआईआर दर्ज हुई और अब उन्हें बगल में बैठा कर उनके पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं.

    वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, उपमुख्यमंत्री को अब आ गया होगा समझ मे. कोर्ट में सारी हेकड़ी निकल गई. यही अदालत है, जिसने आपके पिता जी की चोरी (चारा घोटाला) में सजा सुनाई थी. यह तो आपका सौभाग्य है कि नीतीश कुमार जैसे व्यक्ति मिल गए, वरना भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी व्यक्ति को कोई उपमुख्यमंत्री नहीं बनाता.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCOVID-19 Alert: कोरोना के नए वेरिएंट पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, दिवाली को लेकर दी अहम सलाह
    Next Article पंजाब के बाद अब ‘उड़ती दिल्ली’, दिल्ली पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग, अमित शाह कृप्या ध्यान दें
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

    March 12, 2026

    देशभर में एलपीजी की किल्लत बढ़ी, गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने वालों की लंबी लाइनें लगी

    March 11, 2026

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

    March 11, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026

    प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Govinda-Sunita विवाद के बीच बेटी Tina ने तोड़ी चुप्पी, बताया घर का हाल

    By श्वेता चौहानMarch 12, 2026

    Govinda-Sunita विवाद के बीच बेटी Tina ने तोड़ी चुप्पी, बताया घर का हाल Govinda-Sunita: बॉलीवुड…

    उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

    March 12, 2026

    हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, 14 मार्च से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश–आंधी का अलर्ट

    March 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.