नई दिल्ली. दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन धमाकेदार दोहरा शतक जमाया. उनके बल्ले ने ऐसा तूफान मचाया कि साउथ जोन की गेंदबाजी तहस नहस हो गई. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ईशान ने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल डाली.इस पारी के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड का पोस्ट सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है.
ईशान किशन ने ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी के फाइनल में मुश्किल में आकर शानदार दोहरा शतक जमाया. रिटायर हर्ट होने से पहले 301 गेंद पर उन्होंने 27 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 250 रन की विस्फोटक पारी खेल डाली. टूर्नामेंट में टीम की तरफ से उन्होंने फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना डाला. दोहरा शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए. बतौर विकेटकीपर और कप्तान इससे पहले ईस्ट जोन के लिए ऐसी पारी किसी ने नहीं खेली थी. इस मैराथन पारी खेलने के बाद जब ईशान को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ने तक ईस्ट जोन का स्कोर 611/5 के पार पहुंच चुका था.

कप्तान साहब की डबल सेंचुरी के बाद उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और मॉडल अदिति हुंडिया ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट डाला. जैसे ही डबल सेंचुरी पूरी हुई तो अदिति ने इंस्टाग्राम स्टोरी में ईशान की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि चेन्नई की गर्मी में 250 रन बनाना आसान नहीं है. फाइनल जैसे बड़े मैच में मुश्किल में मैदान पर टिककर जैसा खेल ईशान ने दिखाया उस पर उन्होंने गर्व मसहूस किया. दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन जब रविवार को ईशान ने शतक जमाया था तब भी अदिति ने पोस्ट किया था.
ईशान ने 147 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद मैदान पर कदम रखा था और जब वापस लौटे तो स्कोर 611 रन था. इस दौरान कुमार कुशाग्र ने उनका अच्छा साथ निभाया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 230 रन की बड़ी साझेदारी की. टीम के ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंद में 44 रन की तेज पारी खेली.

