Close Menu
    What's Hot

    सुभाष चंद्रा के ₹22,006 करोड़ के कर्ज पर NCLT का बड़ा फैसला, सिर्फ ₹6.5 करोड़ में निपटारा, बैंकों को 99.97% का नुकसान! | National

    August 27, 2026

    कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया के WTC फाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म! एक खिलाड़ी ने सपना किया चकनाचूर | Sports

    August 27, 2026

    कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026

      Kanpur Aircraft Crash: कानपुर में खेत में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत | Uttar Pradesh

      August 27, 2026

      Drug Case: सोशल मीडिया से चल रहे ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा, एक्टर रोहुल्लाह मेहदी के बाद सागर नायडू अरेस्ट | Crime

      August 27, 2026

      IMD Rain Forecast: आज 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? | National

      August 27, 2026

      Bro, wait.. कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, तंज करते हुए डाली 6 तस्वीरें, कैप्शन में ऐसा क्या लिखा? | National

      August 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»सरदार पटेल के कारण ही आज हम एक हैं, आज यह भारत है
    दिल्ली

    सरदार पटेल के कारण ही आज हम एक हैं, आज यह भारत है

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Amit Shah

    Amit Shah Address Program On Sardar Patel, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की बदौलत ही आज भारत एक हो पाया है। उन्हीं के योगदान के कारण कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश एक हुआ है। गृह मंत्री देश की राजधानी दिल्ली में सरदार पटेल की 148वीं जयंती (148th birth anniversary) मनाने के लिए आज आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    2047 तक देश को शीर्ष पर पहंचाने की अपील की

    अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसमें उपस्थित लोगों व सभी देशवासियों से 2047 तक देश को दुनिया में शीर्ष पर पहुंचाने का संकल्प लेने को कहा। गौरतलब है कि 2047 में देश अपनी आजादी की 100वीं सालगिरह मनाएगा। अमित शाह ने कहा, यह सरदार पटेल की वजह से ही है कि आज हमारे पास यह भारत है। यह उनके यादगार योगदान के कारण ही है कि पूरा देश – कश्मीर से कन्याकुमारी तक – एक है।

    सरदार पटेल की दूरदर्शिता के बिना आज हम एक नहीं होते

    गृह मंत्री ने कहा, सरदार पटेल के योगदान और दूरदर्शिता के बिना हम आज यहां नहीं होते। अमित शाह ( Amit Shah) ने ‘रन फॉर यूनिटी’ (Run for Unity) को भी इस दौरान हरी झंडी दिखाई। यह कार्यक्रम देश की राजधानी में स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम (Major Dhyan Chand National Stadium) से शुरू हुई।

    7,700 लोगों ने दौड़ में लिया हिस्सा 

    शाह ने कहा, इस दौड़ (रन फॉर यूनिटी) में 7,700 लोगों ने हिस्सा लिया। दौड़ में हिस्सा लेने वालों में स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी, स्पोर्ट्स के शौकीन और सेंट्रल पुलिस फोर्स के जवान शामिल थे। अमित शाह ने दौड़ में शामिल लोगों को एकता की शपथ भी दिलाई। ‘रन फॉर यूनिटी’ के लिए फ्लैग-आफ सेरेमनी में मीनाक्षी लेखी, अनुराग ठाकुर, नित्यानंद राय, अजय कुमार मिश्रा, निसिथ प्रमाणिक के अलावा दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वी.के. सक्सेना और अन्य लोग भी मौजूद थे।

    2014 से ‘ एकता दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा 31 अक्टूबर

    केंद्र सरकार 2014 से 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रही है ताकि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने और मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बढ़ावा दिया जा सके। सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधान मंत्री के तौर पर, सरदार पटेल को 550 से ज्यादा रियासतों को भारत संघ में मिलाने का श्रेय दिया जाता है। सेलिब्रेशन के हिस्से के तौर पर, पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें भारत को एकजुट करने में सरदार पटेल के योगदान को याद किया जाता है।

    यह भी पढ़ें: Amit Shah On Bihar CM: एनडीए की जीत पर गठबंधन तय करेगा नए सीएम का फैसला

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका ने चीन के साथ सभी मतभेद सुलझाए : ट्रंप
    Next Article सलमान खान की 200 करोड़ फीस पर टूटी चुप्पी, मेकर्स ने बताया कैसे बनता है ‘वीकेंड का वार’ का एपिसोड
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Raksha Bandhan: हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री, आज दोपहर 12 बजे से उठाएं लाभ | Haryana

      August 27, 2026

      Delhi Drain Tragedy: 75 घंटे बाद जसोला के नाले में मिला मिथुन का शव, खुले नाले ने छीनी एक और जिंदगी | Delhi

      August 26, 2026

      दिल्ली-NCR में बिकेगा 20 रुपये सस्ता प्याज, केंद्र सरकार का अनोखा प्लान, जानें कब से मिलेगा

      August 25, 2026

      दिल्ली में चीनी, प्याज की बेलगाम कीमतों पर मुख्यमंत्री कर रहीं बैठक, उपलब्धता की भी होगी समीक्षा

      August 25, 2026

      भारी बारिश से दिल्ली NCR हुआ पानी-पानी! सड़कें बनीं तालाब, 16 फ्लाइट्स रद्द, 123 उड़ानों में देरी

      August 25, 2026

      IMD Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में अगले 2-3 घंटे भारी बारिश ! मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट | Delhi

      August 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सुभाष चंद्रा के ₹22,006 करोड़ के कर्ज पर NCLT का बड़ा फैसला, सिर्फ ₹6.5 करोड़ में निपटारा, बैंकों को 99.97% का नुकसान! | National

      By परवेश चौहानAugust 27, 2026

      सुभाष चंद्रा के ₹22,006 करोड़ के कर्ज पर NCLT का बड़ा फैसला नई दिल्ली. जी…

      कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया के WTC फाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म! एक खिलाड़ी ने सपना किया चकनाचूर | Sports

      August 27, 2026

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.