Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान

    June 29, 2026

    हरियाणा के गरीबों के लिए खुशखबरी! राशन बढ़ाने की तैयारी में हरियाणा सरकार, 5 राज्यों से सीखेगी मॉडल

    June 29, 2026

    Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला का तलाक वाला खुलासा बना बवाल, राखी सावंत ने सुनाई खरी-खोटी

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान

      June 29, 2026

      थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर सीबीएसई का बड़ा फैसला, तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा

      June 29, 2026

      अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर राजी

      June 29, 2026

      ट्रंप प्रशासन ने घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- स्थायी आवास में जाएं या अपने मूल देश लौटें

      June 29, 2026

      सिया ने केतन से शादी की शॉपिंग के नाम पर लिए थे 1 करोड़ रुपए, पूरी रकम प्रेमी चेतन को सौंपी

      June 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विशेष फोकस की ज़रूरत : जयशंकर
    Breaking News

    पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विशेष फोकस की ज़रूरत : जयशंकर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    BRICS Foreign Ministers Summit
    BRICS Foreign Ministers Summit: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विशेष फोकस की ज़रूरत : जयशंकर

    BRICS Foreign Ministers Summit, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों के 2 दिवसीय शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में भारत 14 और 15 मई, 2026 को ब्रिक्स बैठक की मेज़बानी कर रहा है। विदेश मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।

    वैश्विक परिदृश्य को आकार दे रही चुनौतियां 

    जयशंकर ने कहा कि दुनिया में  जारी संघर्ष, आर्थिक अनिश्चितताएं और व्यापार व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मौजूद चुनौतियां वैश्विक परिदृश्य को आकार दे रही हैं। लगातार तनाव, समुद्री यातायात के लिए जोखिम और ऊर्जा बुनियादी ढांचे में रुकावटें इस स्थिति की नाज़ुकी को उजागर करती हैं। उन्होंने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर सहित अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के समुद्री आवाजाही वैश्विक आर्थिक भलाई के लिए बेहद ज़रूरी है। इस पूरे क्षेत्र में भी गंभीर चिंता के हालात हैं। विदेश मंत्री ने कहा, गाज़ा में चल रहे संघर्ष के मानवीय स्तर पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। एक स्थायी संघर्ष-विराम, मानवीय सहायता की पहुंच और एक टिकाऊ व शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में एक विश्वसनीय रास्ता बेहद ज़रूरी है।

    ज़बरदस्ती वाले उपायों और प्रतिबंधों पर भी ध्यान देना चाहिए

    विदेश मंत्री ने आगे कहा, जहां तक फ़िलिस्तीन के मुद्दे की बात है, भारत ‘दो-राष्ट्र समाधान’ का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, हमें उन एकतरफ़ा ज़बरदस्ती वाले उपायों और प्रतिबंधों पर भी ध्यान देना चाहिए, जो अंतरराष्ट्रीय क़ानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप नहीं हैं। ऐसे उपायों का विकासशील देशों पर असमान रूप से ज़्यादा असर पड़ता है। ये अनुचित उपाय न तो बातचीत की जगह ले सकते हैं, और न ही दबाव कूटनीति की जगह ले सकता है।

    ब्रिक्स बैठक के लिए इकट्ठा होना एक खास मौका

    जयशंकर ने अध्यक्ष के तौर पर प्रतिनिधिमंडल को उनकी उपस्थिति के लिए और ब्रिक्स के दायरे में सहयोग को मज़बूत करने के प्रति उनके निरंतर समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, हम सभी द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुलाकातों के ज़रिए एक-दूसरे के साथ लगातार और करीबी संपर्क में रहते हैं। हालांकि, ब्रिक्स बैठक के लिए एक साथ इकट्ठा होना एक खास मौका होता है। इससे हमें अपने विचार साझा करने का मौका मिलता है और यह हमें आपसी सहमति बनाने के लिए प्रेरित करता है। और इस जटिल और अनिश्चित दुनिया में, इसका महत्व और भी ज़्यादा बढ़ जाता है।”

    ये भी पढ़ें : Petrol-Diesel Deduction: प्रधानमंत्री मोदी व अन्य मंत्रियों ने घटाया काफिले का आकार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें
    Next Article पेड्डी के लिए राम चरण ने लिए 100 करोड़, जान्हवी कपूर को कितने पैसे मिले?
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान

      June 29, 2026

      थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर सीबीएसई का बड़ा फैसला, तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा

      June 29, 2026

      अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर राजी

      June 29, 2026

      ट्रंप प्रशासन ने घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- स्थायी आवास में जाएं या अपने मूल देश लौटें

      June 29, 2026

      सिया ने केतन से शादी की शॉपिंग के नाम पर लिए थे 1 करोड़ रुपए, पूरी रकम प्रेमी चेतन को सौंपी

      June 29, 2026

      पुणे में मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिलेगी मौत

      June 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान

      By अंकित कुमारJune 29, 2026

      West Asia Crisis : अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान…

      हरियाणा के गरीबों के लिए खुशखबरी! राशन बढ़ाने की तैयारी में हरियाणा सरकार, 5 राज्यों से सीखेगी मॉडल

      June 29, 2026

      Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला का तलाक वाला खुलासा बना बवाल, राखी सावंत ने सुनाई खरी-खोटी

      June 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.