Punjab News: भाई-बहन के पवित्र बंधन का त्योहार, रक्षाबंधन, 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस मौके पर बहनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जालंधर हेड पोस्ट ऑफिस ने खास इंतज़ाम किए हैं। डाक विभाग के अनुसार, जालंधर हेड पोस्ट ऑफिस 15 जुलाई से 28 अगस्त तक हर रविवार को खुला रहेगा।
Punjab News: ₹1,000 प्रति माह का वादा टूटा, ₹51,000 बकाया, 89 लाख महिलाएं वंचित
इस दौरान बहनें डाक के ज़रिए देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे अपने भाइयों को आसानी से राखियां भेज सकेंगी। डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते राखियां भेजें, ताकि राखी सही समय पर पहुँच सके।
