नई दिल्ली. इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी दोबारा हासिल करने वाले जो रूट हर दिन नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. रूट ने अब घर पर खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में टॉप पर जगह बना ली है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया.
पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में रूट एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम किया. उन्होंने पहली पारी में 4 रन बनाए थे जबकि दूसरी में 28 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान वो घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. उनके नाम अब इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों में 7594 रन हो गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पोंटिंग के नाम हुआ करता था. ऑस्ट्रेलिया में पूर्व कप्तान ने घरेलू टेस्ट मैचों में 7578 रन बनाए थे.
इंग्लैंज के जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के बाद घर पर टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने भारत में खेले गए टेस्ट मुकाबलों में कुल 7216 रन बनाए हैं. श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने चौथे जबकि जैक्स कैलिस 5वें नंबर पर आते हैं.
पिछले कुछ समय से रनों का अंबार लगाने वाल जो रूट को एक बार फिर से इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान बनाया गया है. बेन स्टोक्स के न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद उनको यह जिम्मेदारी दी गई. कप्तान बनने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ वो पहली टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं. अब तक वो फिलहाल कुछ खास नही कर पाए हैं. पिछली तीन पारी में रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए. पाकिस्तान के खिलाफ तीन पारियों में रूट अब तक सिर्फ 94 रन बना सके हैं.

