असम में वोट डालने से पहले सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कामाख्या मंदिर में की पूजा
Kerala Assam Puducherry Assembly Election, (द भारत ख़बर), गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी: केरलम में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस लीडर एके एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में वोट डाला। उन्होंने मीडिया से कहा, केरलम के लोग भाजपा को पसंद नहीं करते। राज्य में 10 साल के कुशासन की सरकार है। इसलिए इस बार सरकार बदलेगी। वहींं, असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा की है।
इसके बाद दोपहर में पत्नी के साथ जालुकवारी में वोट डाला। पुडुचेरी में मन्नादिपेट में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया। पुडुचेरी के सीएम सीएम रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक मोटरसाइकिल से पहुंचे।
तीन राज्यों की 296 सीटों पर हो रहा मतदान
देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग चल रही है। कुल 296 सीटों पर मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे तक असम में 84.42%, केरलम में 75.01% और पुडुचेरी में 86.92% वोटिंग हुई है।

पुडुचेरी में 20 पार्टियां के 294 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रह
असम में 126 सीटों पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं केरलम में 2.71 करोड़ वोटर 890 उम्मीदवारों में से अपना नेता चुनेंगे। पुडुचेरी में 20 पार्टियां के 294 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीनों राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे।
नई सरकार सभी लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करेगी
जोरहाट (असम) में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने अपना वोट डाला और कहा कि चुनाव के बाद एक शक्तिशाली, निडर, आत्मविश्वासी और नया असम उभरेगा। जोरहाट के डीसीबी एलपी स्कूल में अपनी मां डॉली गोगोई के साथ वोट डालने के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार सभी लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करेगी।आज असम के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। लोग असम के भविष्य में निर्णायक भूमिका निभाने जा रहे हैं।
केरलम में ओमन चांडी ने काले कपड़े पहनकर वोट दिया
कोट्टायम (केरलम) में पूर्व सीएम ओमन चांडी के बेटे, कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन ने गुरुवार को पुथुपल्ली में मां और बहन के साथ वोट डाला। वे विरोध के प्रतीक के रूप में काले कपड़े पहने थे। पुथुपल्ली उपचुनाव जीतने वाले चांडी ओमन अब यूडीएफ, एलडीएफ और एनडीए के बीच महत्वपूर्ण मुकाबले में यूडीएफ के गढ़ को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं। ओमन ने भावुक स्वर में कहा कि यह वह दिन है जब पुथुपल्ली और केरल एलडीएफ सरकार के खिलाफ मतदान कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मोदी का तीखा वार, कांग्रेस-लेफ्ट पर सीधा निशाना; मां की कसम से सियासत गरम

