Close Menu
    What's Hot

    पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही : सीएम मान

    April 11, 2026

    मातृभूमि एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का एक्स अकाउंट हैक, फैंस से की ये अपील

    April 11, 2026

    PM मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को 200वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को 200वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

      April 11, 2026

      बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान

      April 11, 2026

      इस्लामाबाद पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

      April 11, 2026

      आज अमेरिका-ईरान में सुलह की उम्मीद

      April 11, 2026

      ईरान ने समझौता न किया तो करेंगे खतरनाक हमला : ट्रंप

      April 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»असम में 11 बजे तक 38.9% मतदान, केरलम में 33.2, पुडुचेरी में 37% वोटिंग
    Breaking News

    असम में 11 बजे तक 38.9% मतदान, केरलम में 33.2, पुडुचेरी में 37% वोटिंग

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Assembly Polls Live
    Assembly Polls Live: असम में 11 बजे तक 38.9% मतदान, केरलम में 33.2, पुडुचेरी में 37% वोटिंग

    Assembly Polls Live, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभाओं के लिए आज सुबह से मतदान जारी है और भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) के आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक असम में 38.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि केरल में 33.28 मतदान रहा। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 11 बजे तक 37.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

    असम : 126 सीटें, 722 उम्मीदवार 

    असम में इससे पहले सुबह 9 बजे मतदान 17.87 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जबकि केरल में यह 16.23 प्रतिशत था। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सुबह 9 बजे मतदान 17.41 प्रतिशत रहा। दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अहम चुनावी मुकाबले के लिए मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

    2.5 करोड़ से ज्यादा वोटर वोट डालने के हकदार

    असम में, 126 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 2.5 करोड़ से ज्यादा वोटर वोट डालने के हकदार हैं। चुनाव मैदान में 722 उम्मीदवार हैं। कुल 2,50,54,463 वोटरों में से 1,25,31,552 पुरुष वोटर और 1,25,22,593 महिला वोटर हैं। 318 ट्रांसजेंडर वोटर और 63,423 सर्विस वोटर भी हैं। वोटरों में से 6,42,314 वोटर 18-19 साल की उम्र के हैं, 2,50,006 वोटर 80 साल से ज्यादा उम्र के हैं, और 2,05,085 वोटर दिव्यांग हैं।

    केरलम : 140 सीटें, 883 उम्मीदवार

    केरल में, 2.6 करोड़ से अधिक मतदाता 140 निर्वाचन क्षेत्रों में 883 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। राज्य भर में पंजीकृत 2,69,53,644 मतदाताओं में से 1,38,27,319 महिला मतदाता हैं, और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,31,26,048 है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 277 तीसरे लिंग (थर्ड जेंडर) के मतदाता हैं। मतदाताओं में से लगभग 4,24,518 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं, जबकि 2,04,608 मतदाता 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं। सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 30,471 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

    केरलम में एक ओर जहां पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला एलडीएफ लगातार तीसरी बार सत्ता में आकर इतिहास रचने की उम्मीद कर रहा है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ राज्य में सत्ता-विरोधी रुझानों के बीच वापसी का प्रयास कर रहा है।

    पुडुचेरी : 30 सीटें, 10,14,070 वोटर

    पुडुचेरी में, विधानसभा की 30 सीटों के लिए 10,14,070 वोटर वोट डालने के हकदार हैं। इन वोटरों में 5,39,125 महिला वोटर, 4,74,788 पुरुष वोटर और 157 वोटर तीसरे लिंग (थर्ड जेंडर) की श्रेणी के हैं। कुल 24,156 वोटर 18-19 साल की उम्र के हैं, जबकि 6,034 वोटर सीनियर सिटिजन श्रेणी के हैं, जिनकी उम्र 85 साल या उससे ज्यादा है। पुडुचेरी में, मुकाबला सत्ताधारी एनआर कांग्रेस के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के बीच है। अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (टीवीके) ने भी इस चुनावी दंगल में अपनी दावेदारी पेश की है।

    ये भी पढ़ें: Assembly Elections Live: असम में सुबह 9 बजे तक 17.8%, केरलम में 16.2% वोटिंग

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
    Next Article देश में कोयले के पर्याप्त भंडार : केंद्र
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      PM मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को 200वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

      April 11, 2026

      बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान

      April 11, 2026

      इस्लामाबाद पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

      April 11, 2026

      आज अमेरिका-ईरान में सुलह की उम्मीद

      April 11, 2026

      ईरान ने समझौता न किया तो करेंगे खतरनाक हमला : ट्रंप

      April 11, 2026

      अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- ईरान खेल न खेले, ईमानदारी से बात करे

      April 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही : सीएम मान

      By श्वेता चौहानApril 11, 2026

      चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने अपराध के विरुद्ध एक स्पष्ट और बेमिसाल संदेश दिया है।…

      मातृभूमि एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का एक्स अकाउंट हैक, फैंस से की ये अपील

      April 11, 2026

      PM मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को 200वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

      April 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.