Close Menu
    What's Hot

    भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल

    March 8, 2026

    टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

    March 8, 2026

    भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»जानें राजेश खन्ना को किसने बनाया था सुपरस्टार?
    मनोरंजन

    जानें राजेश खन्ना को किसने बनाया था सुपरस्टार?

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJanuary 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rajesh Khanna Stardom: जानें राजेश खन्ना को किसने बनाया था सुपरस्टार?
    Rajesh Khanna Stardom: जानें राजेश खन्ना को किसने बनाया था सुपरस्टार?

    राजेश खन्ना को फैंस प्यार से कहते थे काका
    Rajesh Khanna Stardom, (द भारत ख़बर), मुंबई: राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा का वो चमकता हुआ सितारा जिसने भारतीय सिनेमा की परिभाषा बदलकर रख दी थी। राजेश खन्ना का फिल्मी करियर साल 1966 में शुरू हुआ था। 60 के दशक के अंत से लेकर 70 के दशक के बीच तक उनके पीछे हिंदुस्तान पागल रहा। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या पुरुष और क्या महिलाएं, हर कोई उनका दीवाना रहा। राजेश खन्ना ने यूं तो अपने फिल्मी करियर में कई रिकॉर्ड कायम किए। हालांकि दो रिकॉर्ड ऐसे रहे जो आज तक कायम हैं। ये दिखाता है कि आखिर राजेश खन्ना कितने बड़े और महान कलाकार थे।

    ऊपर आका, नीचे काका

    राजेश खन्ना का स्टारडम जब सातवें आसमान पर था तब एक कहावत काफी पॉपुलर थी- ऊपर आका, नीचे काका। यानी ऊपर आसमान और नीचे राजेश खन्ना। उन्हें प्यार से फैंस काका भी कहा करते थे। राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उन्हें एक्टर से स्टार और फिर सुपरस्टार किसने बनाया था? इसका जवाब एक बार खुद काका ने एक अवॉर्ड शो के दौरान दिया था। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा था?

    लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से हुए सम्मानित

    राजेश खन्ना को साल 2009 में मकाऊ में आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड के दौरान लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। मंच पर उन्हें ये अवॉर्ड दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दिया था। इस दौरान राजेश खन्ना ने अपनी स्पीच में सभी का धन्यवाद करते हुए कहा था, इस अवॉर्ड को हासिल करने के लिए मुझे 40 साल लगे और 180 पिक्चरें लगीं। तब जाकर मुझे हासिल हुआ ये लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।

    अमिताभ बच्चन का किया धन्यवाद

    राजेश खन्ना ने आगे अमिताभ बच्चन को भी धन्यवाद दिया था और फैंस को संबोधित करते हुए कहा था, मैं आज जो कुछ भी हूं, आपकी बदौलत हूं। ये आप ही हैं, जिन्होंने मुझे एक्टर बनाया, एक्टर से स्टार बनाया, स्टार से सुपरस्टार बनाया। मुझे अपना प्यार भेजते रहे। मुझे प्यार मिलता रहा चाहे वो हिंदू था, मुसलमान था, सिख या ईसाई था।

    लगातार दी थीं 17 हिट फिल्में

    राजेश खन्ना ने साल 1969 से लेकर साल 1972 तक लगातार 17 हिट फिल्में दी थीं। इस रिकॉर्ड को पूरे 54 साल हो चुके हैं और आज तक ये रिकॉर्ड कोई दूसरा एक्टर नहीं तोड़ पाया है। बता दें कि इस दिग्गज कलाकार का 18 जुलाई 2012 को मुंबई में निधन हो गया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकनाडा में एअर इंडिया पायलट ने पी शराब, ड्यूटी से हटाया गया
    Next Article AAP MLA कुलदीप सिंह धालीवाल ने सचखंड श्री हरमंदिर…
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट गई थी सगाई

      March 7, 2026

      राम चरण की पेड्डी से जान्हवी कपूर का न्यू लुक आउट

      March 7, 2026

      अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

      March 7, 2026

      Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

      March 7, 2026

      चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

      March 7, 2026

      भारत ने मुझे धोखा दिया…’ ईरानी एक्ट्रेस Mandana Karimi का बड़ा आरोप

      March 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल

      By परवेश चौहानMarch 8, 2026

      US-India Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल…

      टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

      March 8, 2026

      भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.