Close Menu
    What's Hot

    CM मान ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

    April 22, 2026

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 की उम्र में निधन, घर पर अचानक बिगड़ी तबीयत

    April 22, 2026

    वैश्विक तनाव के बावजूद देश में नियंत्रित हैं गैस व तेल सप्लाई

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

      April 22, 2026

      ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

      April 22, 2026

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Lakhbir Singh Rode Died: कौन था लखबीर सिंह रोडे, पाकिस्तान में हुई मौत, भिंडरावाले से क्या था रोडे का रिश्ता
    Breaking News

    Lakhbir Singh Rode Died: कौन था लखबीर सिंह रोडे, पाकिस्तान में हुई मौत, भिंडरावाले से क्या था रोडे का रिश्ता

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     चंडीगढ़ : खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में मौत की खबर है. पंजाब के मोगा जिले के रोडे गाँव का रहने वाला खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह भारत से दुबई भाग गया था. इसके बाद उसने पाकिस्तान को ही अपना ठिकाना बना लिया और वहीं से अपनी गतिविधियां चलाने लगा. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने लखबीर सिंह रोड़े का इस्तेमाल भारत विरोधी साजिशों को अंजाम देने में किया.

    लखबीर सिंह रोडे खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था. लखबीर का परिवार कनाडा में रहता है. वो पाकिस्तान में बैठकर पंजाब को दहलाने की साजिश रचता रहता था. पंजाब की कई बड़ी वारदात में उसका नाम आ चुका है. यहाँ तक की उसने पाकिस्तान से टिफिन बम भी भारत भेजे थे. लखबीर का मकसद पंजाब को दहलाना था. लखबीर सिंह रोडे खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का सरगना था. 

    लखबीर सिंह रोडे ड्रोन के जरिये भारत में RDX भेजने के अलावा कई संगीन मामलों का आरोपी है. खुफिया एजेंसियों के रिकॉर्ड के मुताबिक लखबीर के पाकिस्तान में कई सारे ठिकाने थे. इनमें वो अलग-अलग समय में रहता था. प्रमुख ठिकानों में टाउनशिप क्षेत्र, हालौल, अमोल थियेटर लाहौर, हाउस नंबर 20, पीआईए कॉलोनी, डिफेंस लाहौर हैं.

    NIA की जांच में सामने आया था कि रोडे ने पंजाब में जबरदस्त स्लीपर सेल का नेटवर्क तैयार कर रखा था. 200 के करीब युवाओं को जोड़ा जा चुका था. टिफिन बम बरामद होने के बाद भी एजेंसियां काफी हिस्सा इसलिए नहीं खोज पाई हैं, क्योंकि स्लीपर सेल ने टिफिन बम एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा दिए थे और इसकी जानकारी आज तक एजेंसियों को नहीं मिल पाई है.

    15 सितंबर 2021 की शाम लगभग 7:57 बजे फाजिल्का के जलालाबाद शहर में पंजाब नेशनल बैंक के पास एक बाइक में धमाका हुआ था. जांच में पता चला की लखबीर सिंह रोडे ने इस धमाके में अहम भूमिका निभाई थी. उसने ही हथियार, गोला-बारूद समेत टिफिन बम भेजे थे. भीड़भाड़ वाली जगहों पर धमाके कर पंजाब के लोगों में भय पैदा करना था. 16 सितंबर 2021 को जलालाबाद पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया था. बाद में इस मामले की जांच एनआईए ने की थी. कुछ समय पहले ही NIA ने मोगा के बाघापुराना के गांव कोठे गुरुपूरा में आतंकी लखबीर सिंह रोडे की 43 कनाल 3 मरले जमीन का चौथा हिस्सा सील किया था. लखबीर रोडे के खिलाफ दिल्ली में भी केस दर्ज हैं.

    पंजाब से फरार होकर पाकिस्तान में शरण ले चुके आतंकवादी बब्बर खालसा चीफ वधावा सिंह, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के चीफ रंजीत सिंह नीटा, इंडियन सिख यूथ फेडरेशन का सरगना लखबीर सिंह रोडे, खालिस्तान कमांडो फोर्स के परमजीत सिंह पंजवड़ का इस्तेमाल खुले तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत के खिलाफ कर रही थी. हालांकि इनमें से अब परमजीत सिंह पंजवड़ और लखबीर सिंह रोडे की मौत हो चुकी है.

    द भारत ख़बर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण दिल्ली के सतपुला पार्क में अधमरे हाल में मिला युवक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
    Next Article Punjab : पठानकोट में अवैध माइनिंग पर सरकार का जबरदस्त एक्शन, 7 गिरफ्तार, मशीनें जब्त
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

    April 22, 2026

    ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

    April 22, 2026

    Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

    April 22, 2026

    अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

    April 22, 2026

    केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

    April 22, 2026

    कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    April 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    CM मान ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

    By श्वेता चौहानApril 22, 2026

    फ्लोरिस जान बोवेलैंडर ने पंजाब आने का निमंत्रण स्वीकार किया, पंजाब की हॉकी को नई…

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 की उम्र में निधन, घर पर अचानक बिगड़ी तबीयत

    April 22, 2026

    वैश्विक तनाव के बावजूद देश में नियंत्रित हैं गैस व तेल सप्लाई

    April 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.