दो साल का रहेगा कार्यकाल
IB Chief, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख आंतरिक खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा आईबी डायरेक्टर तपन डेका का स्थान लेंगे और उनका कार्यकाल दो साल का रहेगा। तपन डेका का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो जाएगा।
कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एफआर 56 (डी) और अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु सह सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16 (1ए) के प्रावधानों के तहत महेश दीक्षित को पदभार ग्रहण करने के लिए सेवाकाल में विस्तार दिया गया है। वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।
कौन हैं महेश दीक्षित?
महेश दीक्षित 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। तेलंगाना कैडर के अधिकारी दीक्षित ने अपने करियर का अधिकांश समय आईबी में बिताया है। दीक्षित अभी इसके स्पेशल डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। उन्हें देश के सबसे अनुभवी खुफिया अधिकारियों में से एक माना जाता है।
डॉक्टर की उपाधि प्राप्त करने के बाद, दीक्षित ने कानून प्रवर्तन क्षेत्र में अपना करियर बनाया। अपने करियर के दौरान, उन्होंने आतंकवाद विरोधी, राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया अभियानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यभार संभाले हैं।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा

