Reactions On Union Budget 2026-27, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश किया जिसकी कई नेताओं व मंत्रियों ने सराहना की है। सीतारमण का लगातार यह 9वां बजट था। उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा, जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है, भारत की आर्थिक यात्रा स्थिरता से भरी रही है।
वित्त मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली इस सरकार ने दुविधा के बजाय कार्रवाई, बयानबाजी के बजाय सुधार को चुना है। हमने दूरगामी संरचनात्मक सुधार, राजकोषीय विवेक और मौद्रिक स्थिरता को अपनाया है, साथ ही सार्वजनिक निवेश पर भी जोर दिया है।
प्रगतिशील बजट : ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बजट को प्रगतिशील बताया। उन्होंने कहा, यह एक प्रगतिशील बजट है जो भारतीय अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करता है। यह हर नागरिक के लिए बजट है। विशेष रूप से, दूरसंचार और डोनियर (DoNEAR) क्षेत्रों को इस बजट में मजबूत प्रोत्साहन मिला है। यह भारत को सशक्त और शक्तिशाली बनाएगा। उत्तर पूर्व के लिए बहुत सारे संस्थानों और जलमार्गों को आवंटित किया गया है।
पैदा होंगे रोजगार के अधिक अवसर : बैजयंत पांडा
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा अपने भाषण के दौरान घोषित उपायों और सुधारों की श्रृंखला मुद्रास्फीति को और कम करेगी और रोजगार के अधिक अवसर पैदा करेगी। पांडा ने बताया, इस बजट से गियर बदल गया है, और यह रोजगार सृजन, मुद्रास्फीति को कम करने और सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अब तक किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाएगा।
युवाओं को प्राथमिकता देता बजट : शांभवी चौधरी
लोकजन शक्ति पार्टी (राम विलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, यह बजट युवाओं को प्राथमिकता देता है। युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार प्रदान करने के लिए ऐसे कई संस्थान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, यह एक ऐसा बजट है जो कंटेंट क्रिएटर्स का सम्मान करता है। यह एक बहुत ही दूरदर्शी बजट है।
वित्तीय समृद्धि की नींव रखेगा बजट : दिनेश शर्मा
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, इस बार का बजट आशाओं का बजट है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे, रेलवे और पर्यटन विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाला एक दूरदर्शी बजट है। यह बजट वित्तीय समृद्धि की नींव रखेगा।
ये भी पढ़ें: Union Budget Live : अगले वित्त वर्ष का बजट ‘युवाशक्ति’ से प्रेरित और तीन कर्तव्यों पर आधारित : सीतारमण

