Stock Market Closed (द भारत ख़बर), मुंबई : IT कंपनियों में आए उछाल की वजह से भारतीय शेयर बाजार में तेजी बरकरार है। गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 203 अंकों की तेजी के साथ 77,388 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 64 अंकों की मामूली तेजी के साथ 24,142 पर खुला।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर HCL टेक के शेयर में सर्वाधिक 2.76% , टेक महिंद्रा में 2.39%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.93%, बजाज फाइनेंस में 1.61%, इन्फोसिस में 1.44%, अडाणी पोर्ट्स में 1.27%, टीसीएस में 1.14%, मारुति में 1.14%, टाइटन में 1.07%, हिंदुस्तान लीवर में 0.93%, रिलायंस में 0.77%, पावरग्रिड में 0.75%,आईटीसी में 0.65%, टाटा स्टील में 0.54%, एशियन पेंट में 0.47%, कोटक बैंक में 0.44%, एसबीआईएन में 0.36%, भारती एयरटेल में 0.30%, ट्रेंट में 0.26%, एनटीपीसी में 0.26%, इंडिगो में 0.28%, अल्ट्रासेमको में 0.08% की तेजी दर्ज की गई.
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर इटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा 0.56% की गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 0.03%, बजाज फिन्सर्व में 0.08%, बीईएल में 0.09%, एचडीएफसी में 0.19%, एलटी में 0.24% और ऐक्सिस बैंक में 0.36% की गिरावट देखी जा रही है।
पतंजलि के शेयर में तेजी
पतंजलि फूड्स के शेयर में बुधवार को 15% की जबरदस्त गिरावट के बाद गुरुवार को इसके शेयर में तेजी देखी जा रही है। सुबह 11.11 बजे कंपनी का शेयर 0.086% की तेजी के साथ 348 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
बुधवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में उछाल की वजह से भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स (Sensex) 130 अंक उछलकर 77,185 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 26 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 24,078 पर बंद हुआ था। बीएसई पर इटरनल के शेयर में सर्वाधिक 3.08% की तेजी दर्ज की गई थी, जबकि पावरग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 1.80% की गिरावट देखी गई थी।

