Close Menu
    What's Hot

    एआई शिखर सम्मेलन के लिए भारत सही जगह : गुटेरस

    February 16, 2026

    हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, इन शहरों में सस्ते में घर खरीदने का सुनहरा मौका

    February 16, 2026

    पूनम पांडे का नया रोमांस? वायरल पोस्ट ने मचा दी हलचल

    February 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एआई शिखर सम्मेलन के लिए भारत सही जगह : गुटेरस

      February 16, 2026

      सेना के आधुनिकीकरण पर 1.85 लाख करोड़ खर्च किए : मोदी

      February 16, 2026

      AI Impact Summit: भारत सफल उभरती अर्थव्यवस्था, एआई सम्मेलन की मेजबानी के लिए सही जगह : एंटोनियो गुटेरेस

      February 15, 2026

      कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया का कैलिफोर्निया में शव मिला, 6 दिन से लापता था साकेत

      February 15, 2026

      भारत के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत चाहता है बांग्लादेश

      February 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सेना के आधुनिकीकरण पर 1.85 लाख करोड़ खर्च किए : मोदी
    Breaking News

    सेना के आधुनिकीकरण पर 1.85 लाख करोड़ खर्च किए : मोदी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi Breaking News : सेना के आधुनिकीकरण पर 1.85 लाख करोड़ खर्च किए : मोदी
    PM Modi Breaking News : सेना के आधुनिकीकरण पर 1.85 लाख करोड़ खर्च किए : मोदी

    कहा, तीनों सेनाओं के लिए पूंजीगत व्यय आवंटन लगभग 2.2 लाख करोड़ रुपए

    PM Modi Breaking News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से देश की रक्षा और सेनाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। एक इंटरव्यू के दौरान पीएम ने इसपर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सैन्य आधुनिकीकरण के लिए 1.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष के आवंटन से 25 प्रतिशत अधिक है।

    इसी तरह तीनों सेनाओं के लिए पूंजीगत व्यय आवंटन लगभग 2.2 लाख करोड़ रुपए है, जिसमें से 75 प्रतिशत घरेलू रक्षा उद्योगों से खरीद के लिए आरक्षित है। इससे न केवल सुरक्षा बढ़ती है बल्कि रोजगार भी सृजित होते हैं और हमारा औद्योगिक आधार मजबूत होता है। इसके परिणाम पहले से ही दिखाई दे रहे हैं, रक्षा निर्यात 23,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो पिछले दशक में लगभग 35 गुना वृद्धि है, और स्वदेशी रक्षा उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

    रक्षा बजट पिछले बजट से 15 प्रतिशत अधिक

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दशक में हमने रक्षा क्षेत्र में जो सुधार किए हैं, उनके लाभ आॅपरेशन सिंदूर के दौरान स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। इसलिए, रक्षा बजट, आधुनिकीकरण आदि, ये सभी हमारे निरंतर प्रयासों के हिस्से हैं और इन्हें किसी विशेष मुद्दे से जोड़ने की आवश्यकता नहीं है। भारत को सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए हर समय तैयार रहना होगा। इसलिए इस वर्ष रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए जो पिछले बजट से 15 प्रतिशत अधिक है। यह किसी भी मंत्रालय या विभाग को दिया गया अब तक का सबसे बड़ा आवंटन है।

    सशस्त्र बलों को सर्वोत्तम तकनीकों से लैस होना चाहिए

    पीएम ने कहा, मेरी सरकार पहले दिन से ही स्पष्ट रही है कि वह देश की रक्षा बलों का समर्थन करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। विश्व में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे देश के रूप में, भारत का यह कर्तव्य है कि वह अपने रक्षा क्षेत्र का आधुनिकीकरण वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप करे। पीएम मोदी ने कहा, भारतीय सशस्त्र बलों को सर्वोत्तम तकनीकों से लैस होना चाहिए क्योंकि प्रौद्योगिकी दुनिया को नया आकार दे रही है और एनडीए सरकार पिछले 11 वर्षों से इस क्षेत्र में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता पर काम कर रही है। आॅपरेशन सिंदूर के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा, सशस्त्र बलों द्वारा दिखाए गए साहस पर पूरा देश गर्व करता है।

    ये भी पढ़ें : AI Impact Expo 2026 : तकनीक के क्षेत्र में आज भारत करेगा नई शुरुआत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजगह, प्रारूप और तारीख बदली नतीजे नहीं : शाह
    Next Article भारत और ब्रिटेन में जल्द लागू होगा सीईटीए
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      एआई शिखर सम्मेलन के लिए भारत सही जगह : गुटेरस

      February 16, 2026

      AI Impact Summit: भारत सफल उभरती अर्थव्यवस्था, एआई सम्मेलन की मेजबानी के लिए सही जगह : एंटोनियो गुटेरेस

      February 15, 2026

      कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया का कैलिफोर्निया में शव मिला, 6 दिन से लापता था साकेत

      February 15, 2026

      भारत के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत चाहता है बांग्लादेश

      February 15, 2026

      बांग्लादेश में नए पीएम के शपथग्रहण में नहीं जाएंगे मोदी, भारत की ओर से ओम बिरला संभालेंगे मोर्चा

      February 15, 2026

      चुनाव में भारी जीत के बाद नारायणगंज में बीएनपी के कार्यालय में आग लगाई

      February 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      एआई शिखर सम्मेलन के लिए भारत सही जगह : गुटेरस

      By अंकित कुमारFebruary 16, 2026

      AI Impact Expo 2026 News : एआई शिखर सम्मेलन के लिए भारत सही जगह :…

      हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, इन शहरों में सस्ते में घर खरीदने का सुनहरा मौका

      February 16, 2026

      पूनम पांडे का नया रोमांस? वायरल पोस्ट ने मचा दी हलचल

      February 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.