Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड की पहली ग्रेजुएट एक्ट्रेस, अंग्रेजों से भी नहीं डरी; आखिरी वक्त में जी गुमनामी की जिंदगी

    May 19, 2026

    भारत की पहली बुलेट ट्रेन की फोटो आई सामने

    May 19, 2026

    मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब में SIR के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी 

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत की पहली बुलेट ट्रेन की फोटो आई सामने

      May 19, 2026

      मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की टक्कर, 12 लोगों की मौत

      May 18, 2026

      ममता सरकार में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की होगी जांच, सीएम शुभेंदु ने किया ऐलान

      May 18, 2026

      जमानत नियम है और जेल अपवाद, उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

      May 18, 2026

      भारतीय नौसेना को मिलेंगी 6 नई एआईपी सबमरीन

      May 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारत के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत चाहता है बांग्लादेश
    Breaking News

    भारत के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत चाहता है बांग्लादेश

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Tariq Rahman Advisor Humayun Kabir
    Tariq Rahman Advisor Humayun Kabir: भारत के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत चाहता है बांग्लादेश

    • बदली राजनीतिक वास्तविकता को स्वीकार करना नई दिल्ली की जिम्मेदारी : हुमायूं कबीर

    India-Bangladesh Relation Updates, (द भारत ख़बर), ढाका/नई दिल्ली: बांग्लादेश आम चुनाव में बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की प्रचंड जीत के बाद ढाका और नई दिल्ली के बीच जारी रिश्तों में कड़वाहट के मिठास में बदलने के संकेत दिखने लगे हैं। दरअसल, बीएनपी अध्यक्ष (BNP Chairman) तारिक रहमान (Tarique Rahman) मंगलवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं और शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शामिल होने का न्योता दिया गया है।

    एक साक्षात्कार में हुमायूं कबीर ने बड़ा बयान दिया

    ताजा घटनाक्रम के अनुसार बांग्लादेश सरकार की ओर से कहा गया है कि वह भारत के साथ रिश्तों को नए सिरे से शुरू करना चाहता है। तारिक रहमान ( Tariq Rahman) के सलाहकार (Advisor) हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने एक साक्षात्कार में यह बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश भारत के साथ नए सिरे से रिश्तों की की शुरुआत करना चाहता है और बांग्लादेश की बदली हुई राजनीतिक वास्तविकता को स्वीकार करना भारत का दायित्व है। की जिम्मेदारी है।

    लगभग डेढ़ साल बाद स्थायी सरकार मिलने जा रही

    गौरतलब है कि बांग्लादेश में 12 फरवरी को लगभग 18 महीने के संघर्ष के बाद 13वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ और उसी देर शाम को नतीजे सामने आ गए थे, जिसमें तारिक रहमान की बीएनपी 300 सीटों में से 299 पर हुए मतदान मेें 211 सीटें जीतने में सफल रही है। इस तरह पड़ोसी देश को लगभग डेढ़ साल बाद स्थायी सरकार मिलने जा रही है। 17 फरवरी को तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले भारत के साथ संबंधों पर बयान व शपथ ग्रहण में पीएम मोदी को आमंत्रण से साफ है कि बांग्लादेश का ताजा नेतृत्व नई दिल्ली के साथ रिश्ते सुधारना चाहता है।

    दोनों देशों को पारस्परिक लाभ के लिए मिलकर काम करना चाहिए

    हुमायूं कबीर ने कहा, अब बांग्लादेश (Bangladesh) की अपदस्थ (ousted) प्रधानमंत्री (Sheikh Hasina) शेख हसीना (Sheikh Hasina) और उनकी अवामी लीग पार्टी सत्ता में नहीं हैं, इसलिए वह भारत संग नए सिरे से रिश्ते शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने जोर देते हुए यह भी कहा कि दोनों देशों को आपसी फायदे के लिए मिलकर काम करना चाहिए। बीएनपी अध्यक्ष के सलाहकार ने कहा कि उनकी पार्टी की शानदार जीत के बाद बांग्लादेश में बदले राजनीतिक परिदृश्य को पहचानने की जिम्मेदारी अब भारत पर है।

    शेख हसीना को 1500 मौतों के लिए आतंकी बताया

    हुमायूं कबीर ने शेख हसीना को आतंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि हसीना 2024 के अगस्त विद्रोह के लिए जिम्मेदार हैं, क्योंकि उनकी सरकार के दौरान विद्रोह में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके लिए हसीना जिम्मेदार आतंकी हैं। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के सलाहकार ने भारत सरकार से यह भी अपील की वह यह सुनिश्चित करे कि हसीना अथवा अवामी लीग के बाकी नेता उसकी भूमि का इस्तेमाल ऐसे तरीकों से न करें जिससे बांग्लादेश में स्थिरता प्रभावित हो।

    प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर संशय

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने नई चुनी हुई सरकार की ओर से भारत, पाकिस्तान व चीन सहित 13 देशों को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है।
    हालांकि, समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद कम है, क्योंकि उसी समय फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर होंगे। माना जा रहा है कि इस समारोह में भारत की तरफ से कोई अन्य वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    ये भी पढ़ें : Bangladesh: बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को न्योता

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआखिरी ओवर में धमाका, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रन का टारगेट
    Next Article  वर्ल्ड कप में फिर भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत की पहली बुलेट ट्रेन की फोटो आई सामने

      May 19, 2026

      मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की टक्कर, 12 लोगों की मौत

      May 18, 2026

      ममता सरकार में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की होगी जांच, सीएम शुभेंदु ने किया ऐलान

      May 18, 2026

      जमानत नियम है और जेल अपवाद, उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

      May 18, 2026

      भारतीय नौसेना को मिलेंगी 6 नई एआईपी सबमरीन

      May 18, 2026

      बार काउंसिल ऑफ दिल्ली चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना पर लगाई रोक, मामला दिल्ली हाईकोर्ट को सौंपा

      May 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बॉलीवुड की पहली ग्रेजुएट एक्ट्रेस, अंग्रेजों से भी नहीं डरी; आखिरी वक्त में जी गुमनामी की जिंदगी

      By श्वेता चौहानMay 19, 2026

      First Educated Actress: बॉलीवुड की पहली ग्रेजुएट एक्ट्रेस, अंग्रेजों से भी नहीं डरी; आखिरी वक्त…

      भारत की पहली बुलेट ट्रेन की फोटो आई सामने

      May 19, 2026

      मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब में SIR के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी 

      May 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.