India-Japan Bilateral Agreements, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत और जापान के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं। नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच गुरुवार को वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की मौजूदगी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अलावा फार्मा क्षेत्र में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। फिर मोदी और ताकाइची ने ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने भारत और जापान के बीच टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को दोनों देशों के रिश्तों का सबसे मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने जापान की सटीक टेक्नोलॉजी और भारत की सॉफ्टवेयर क्षमताओं को एक साथ लाने के साझा संकल्प को भी दोहराया। मोदी ने उम्मीद जताई कि टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप के लिए भारत-जापान की साझा प्रतिबद्धता व कोशिशें ग्लोबल एआई डेवलपमेंट को बढ़ावा दे सकती हैं।

