Close Menu
    What's Hot

    रेप, हत्या और एसिड अटैक के मामले में बीएसएफ के दो जवानों को 20 साल जेल

    June 18, 2026

    हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी और उसका पति गिरफ्तार

    June 18, 2026

    सपना चौधरी के ठुमकों ने फिर लूटी महफिल, ‘तेरी आंखों का यो काजल’ वीडियो हुआ वायरल

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रेप, हत्या और एसिड अटैक के मामले में बीएसएफ के दो जवानों को 20 साल जेल

      June 18, 2026

      वडोदरा में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

      June 17, 2026

      बिना शर्त होर्मुज खोलना बेहद जरूरी : आईईए

      June 17, 2026

      मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला

      June 17, 2026

      उद्धव को बड़ा झटका, नौ लोकसभा सांसदों में से 6 ने किया अलग गुट बनाने का फैसला

      June 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, June 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मानसून से पहले ही दरकने लगे पहाड़
    Breaking News

    मानसून से पहले ही दरकने लगे पहाड़

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Jammu-Kashmir Landslide : मानसून से पहले ही दरकने लगे पहाड़
    Jammu-Kashmir Landslide : मानसून से पहले ही दरकने लगे पहाड़

    डोडा के पास जम्मू-श्रीनगर राष्टÑीय राजमार्ग-44 पर हुआ भूस्खलन, राजमार्ग बाधित, दो दिन पहले हिमाचल के चंबा में भी हुई ऐसी ही घटना

    Jammu-Kashmir Landslide  (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : देश के पहाड़ी राज्यों में मानसून से पहले ही पहाड़ों और ग्लेशियरों का टूटना शुरू हो चुका है। जिसने भू वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। ज्ञात रहे कि पिछले साल मानसून सीजन के दौरान हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भूसख्लन की सैकड़ों घटनाएं सामने आई। जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और लाखों करोड़ रुपए की सरकारी और नीजि संपत्ति का नुकसान हुआ था। वहीं इस बार पहाड़ दरकने की घटनाएं अभी से ही शुरू हो चुकी है।

    ऐसी ही एक घटना जम्मू-कश्मीर में डोडा के पास और रामबन के बनिहाल में शनिवार तड़के भूस्खलन होने से डोडा-किश्तवाड़ और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर दोनों तरफ से यातायात ठप हो गया। सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद डोडा-किश्तवाड़ राजमार्ग को एक तरफ से खोला जा सका है। दोनों सड़कों पर पूरी तरह से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश जारी है, लेकिन इसमें समय लग सकता है। इसलिए यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

    दो दिन पहले चंबा में टूटा था ग्लेशियर

    चंबा बैरागढ़ सच्चे जोत (साच पास) मार्ग पर वीरवार शाम के समय सरतरूंडी के समीप कर्थनाला के पास बड़ा ग्लेशियर गिरकर सड़क पर आ गय। जिस समय ग्लेशियर टूटा उस दौरान विभागीय मजदूर सड़क मार्ग की बहाली के कार्य में जुटे थे। सड़क पर कार्य कर रहे इन मजदूरों को जैसे ही ऊपर की तरफ ग्लेशियर के टूटने की आवाज सुनाई दी व काफी मात्रा में टूट कर बर्फ को नीचे गिरता देख इन सभी कर्मचारियों ने यहां से इधर-उधर भाग कर जान बचाई। अगर विभागीय कर्मचारी ग्लेशियर के टूटने की घटना को कुछ समय पहले नहीं भांप पाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल सड़क बहाली के कार्य में जुटे सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

    कुल्लू में वाहन पर गिरा पेड़, चार महिलाओं की मौत

    जानकारी के अनुसार, हिमाचल के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में तेज हवा के चलते वाहन पर चिड़ का पेड़ गिरा। वाहन में छह महिला शिक्षक सवार थीं, जिनमें से चार की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को क्षेत्र के खनेरी स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में शिमला और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है और तेज हवाएं भी चली हैं। इससे नोग वैली और आसपास के क्षेत्रों में सेब की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

    पिछले साल मानसून के दौरान हुई तबाही

    मानसून के दौरान केवल हिमाचल प्रदेश में ही 146 से अधिक बड़े भूस्खलन दर्ज किए गए। इसके अलावा, राज्य में 46 बार बादल फटने की घटनाएं हुईं। 5 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली और आसपास के इलाकों में भीषण भूस्खलन और बादल फटने से भारी तबाही हुई, जिसमें लगभग 70 लोगों की जान गई। केवल हिमाचल में ही 400 से अधिक लोगों की जान गई। 27 अगस्त 2025 को जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी के पास एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हुई।

    ये भी पढ़ें : Weather Update Today : उत्तर भारत में मिलेगी गर्मी से राहत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article22 साल की विवाहिता 33 साल बड़े ग्राम प्रधान के साथ फरार, पति ने लगाया बड़ा आरोप
    Next Article हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      रेप, हत्या और एसिड अटैक के मामले में बीएसएफ के दो जवानों को 20 साल जेल

      June 18, 2026

      वडोदरा में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

      June 17, 2026

      बिना शर्त होर्मुज खोलना बेहद जरूरी : आईईए

      June 17, 2026

      मानसून की गति थमने से रुका बारिश का सिलसिला

      June 17, 2026

      उद्धव को बड़ा झटका, नौ लोकसभा सांसदों में से 6 ने किया अलग गुट बनाने का फैसला

      June 17, 2026

      हिमाचल में अगले सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून, प्रदेश में बारिश का दौर जारी

      June 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रेप, हत्या और एसिड अटैक के मामले में बीएसएफ के दो जवानों को 20 साल जेल

      By अंकित कुमारJune 18, 2026

      Mizoram News: रेप, हत्या और एसिड अटैक के मामले में बीएसएफ के दो जवानों को…

      हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी और उसका पति गिरफ्तार

      June 18, 2026

      सपना चौधरी के ठुमकों ने फिर लूटी महफिल, ‘तेरी आंखों का यो काजल’ वीडियो हुआ वायरल

      June 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.