Close Menu
    What's Hot

    18 फरवरी को लॉन्च होगा Infinix का पावरफुल फोन, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस

    February 13, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ ‘AAP’ का पंजाब भर में जोरदार प्रदर्शन

    February 13, 2026

    जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव, जमानत पर लगा ब्रेक, सोमवार तक टली सुनवाई

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देश में सक्रिय एक साथ कई मौसमी सिस्टम

      February 13, 2026

      जालंधर के ऐतिहासिक बैडमिंटन स्टेडियम में लगेगा सोलर पावर प्लांट, हरभजन सिंह ने दिए 13.48 लाख रुपये !

      February 13, 2026

      राजनीति के लिए कोई नया नाम नहीं तारिक रहमान

      February 13, 2026

      17 साल बाद देश लौटे तारिक रहमान बनेंगे पीएम

      February 13, 2026

      प्रधानमंत्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

      February 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»देश में सक्रिय एक साथ कई मौसमी सिस्टम
    Breaking News

    देश में सक्रिय एक साथ कई मौसमी सिस्टम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update Today : देश में सक्रिय एक साथ कई मौसमी सिस्टम
    Weather Update Today : देश में सक्रिय एक साथ कई मौसमी सिस्टम

    पहाड़ों में ठंड, मैदानों में चढ़ा पारा, कल से दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय

    Weather Update Today (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : देश में इन दिनों कई तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश का दौर चल रहा है। वहीं मैदानों में धूप से पारा चढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने इसके पीछे इस समय देश के ऊपर कई मौसमी सिस्टम एक साथ सक्रिय होना बताया है। मौसम विभाग ने कहा है कि फरवरी का मौसम तेजी से करवट बदल रहा है।

    अलग-अलग क्षेत्रों में अलग तरह का असर दिखेगा। पहाड़ों में रहने वाले लोग बर्फबारी और बारिश को लेकर सतर्क रहें। मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से सेहत का ध्यान रखें। कोहरे वाले क्षेत्रों में यात्रा सोच-समझकर करें। लोगों से अपील है कि वे अपने इलाके का ताजा मौसम अपडेट देखते रहें और उसी हिसाब से तैयारी करें।

    इसलिए मौसम में आया बदलाव

    पूर्वोत्तर भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम तेज रफ्तार से बह रही है। यह ऊपरी वायुमंडल में चलने वाली तेज हवा की धारा है, जो मौसम को सीधे प्रभावित करती है। इसकी रफ्तार करीब 125 नॉट बताई गई है और यह लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके कारण पूर्वोत्तर राज्यों के मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

    पश्चिमी हिमालय में दो नए पश्चिमी विक्षोभ

    मौसम विभाग ने बताया है कि पहले सक्रिय रहा पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ चुका है और उसका असर कमजोर पड़ गया है। लेकिन अब दो नए पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं। पहला सिस्टम 13 फरवरी से और दूसरा 16 फरवरी से सक्रिय होगा। इनके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में 13, 16 और 17 फरवरी को बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। 16 और 17 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फ गिरने के आसार हैं।

    मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान

    उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। रात का मौसम अभी हल्का ठंडा रहेगा, लेकिन दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ेगा। मौसम साफ रहने से धूप तेज रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन से बारिश का अलर्ट
    Next Article भारतीय अर्थव्यवस्था दुर्लभ संतुलन पर खड़ी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      जालंधर के ऐतिहासिक बैडमिंटन स्टेडियम में लगेगा सोलर पावर प्लांट, हरभजन सिंह ने दिए 13.48 लाख रुपये !

      February 13, 2026

      राजनीति के लिए कोई नया नाम नहीं तारिक रहमान

      February 13, 2026

      17 साल बाद देश लौटे तारिक रहमान बनेंगे पीएम

      February 13, 2026

      प्रधानमंत्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

      February 12, 2026

      पीएम मोदी कल नए आॅफिस में होंगे शिफ्ट

      February 12, 2026

      Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम पर सरकार का आदेश आजादी पर हमला, ये मनमाना और एकतरफा: मौलाना अरशद मदनी

      February 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      18 फरवरी को लॉन्च होगा Infinix का पावरफुल फोन, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस

      By परवेश चौहानFebruary 13, 2026

      Infinix Note Edge 5G: 18 फरवरी को लॉन्च होगा Infinix का पावरफुल फोन, 6500mAh बैटरी…

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ ‘AAP’ का पंजाब भर में जोरदार प्रदर्शन

      February 13, 2026

      जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव, जमानत पर लगा ब्रेक, सोमवार तक टली सुनवाई

      February 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.