कहा- हमारे बीच कुछ भी नहीं
Neelam Kothari, (द भारत ख़बर), मुंबई: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता गोविंदा ने बॉलीवुड में बड़ा और खास नाम कमाया है। चाहे 7 साल से वो बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर ही उनकी किसी न किसी वजह से चर्चा होती रहती है। आए दिन बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 छाए रहते हैं। अपनी एक्टिंग, कॉमडी और डांस के साथ-साथ गोविंदा की पर्सनल लाइफ भी फैंस के बीच काफी सुर्खियों में रही है। शादीशुदा होने के बावजूद उनका नाम 90 के दशक में नीलम कोठारी और रानी मुखर्जी जैसी हसीनाओं के साथ जुड़ा था।
नीलम संग नजदीकियां सुर्खियों में रहीं
गोविंदा ने साल 1986 में बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी शुरूआत की थी और साल 1987 में उन्होंने सुनीता आहूजा से शादी कर ली थी। 90 के दशक तक गोविंदा बड़े स्टार बन गए थे और उनके अपनी को-एक्ट्रेस संग अफेयर के चर्चे भी खूब होते थे। उन दिनों गोविंदा की नीलम संग नजदीकियां भी सुर्खियों में रहीं। लेकिन, अब गोविंदा से अफेयर की खबरों पर नीलम ने चुप्पी तोड़ी है और अभिनेता संग अपने इस तरह के रिश्ते से साफ इनकार कर दिया है।
गोविंदा जी बहुत अच्छे इंसान
हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि गोविंदा का किसी लड़की के साथ अफेयर है। उन्होंने ये भी कहा था कि इसकी पुष्टि होनी बाकी है और पुष्टि हो गई तो वो कभी गोविंदा को माफ नहीं करेंगी। जबकि एक वक्त गोविंदा का नाम नीलम से भी जुड़ा था।
नीलम कोठारी ने उषा काकड़े प्रोडक्शन से बातचीत में गोविंदा संग अफेयर की अफवाहों पर कहा, अरे तेरी! ये कौन बोला? गोविंदा जी बहुत अच्छे इंसान हैं। मगर ये जो सवाल है ये सच नहीं है। वो कमाल के इंसान हैं और हमने कई हिट फिल्में की हैं। लेकिन, ये सच नहीं है। सॉरी-सॉरी लेकिन ये बिल्कुल भी सच नहीं है। हमारे बीच कुछ भी नहीं है।
लिंक-अप ही पूरे फसाद की जड़ था
अभिनेत्री ने आगे कहा, मेरे खयाल से लिंक-अप ही इस पूरे फसाद की जड़ था। उस वक्त इस बारे में कोई इस पर सफाई देने वाला नहीं था। जो उन्हें लगता था, बस वो छाप देते थे और सच कहूं तो हम उन दिनों प्रेस से डरते थे। क्योंकि उनकी कलम की ताकत ही सब कुछ थी। अगर आप साथ में 2-3 फिल्में भी करते थे तो ये मान लिया जाता था कि आपका अफेयर है।
ये भी पढ़ें: मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

