Close Menu
    What's Hot

    Nepal Flood: 1250 से ज्यादा मौतें, 5000 से ज्यादा लापता, अज्ञात शवों की पहचान के लिए भारत ने खोला DNA का रास्ता | National

    September 4, 2026

    Gurugram-Delhi Traffic Alert: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा रूट सही

    September 4, 2026

    कैबिनेट सब-कमेटी ने 85,000 कर्मचारियों का DA 42% से…

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Nepal Flood: 1250 से ज्यादा मौतें, 5000 से ज्यादा लापता, अज्ञात शवों की पहचान के लिए भारत ने खोला DNA का रास्ता | National

      September 4, 2026

      IGI एयरपोर्ट बना ‘समंदर’, दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, सड़कों पर कई किलोमीटर लगा लंबा जाम | National

      September 4, 2026

      उज्जैन में तलवार लेकर चिता के पास पहुंची ‘लेडी अघोरी’, फिर जो हुआ देख लोग हुए दंग

      September 4, 2026

      Vaishno Devi Yatra Update: 1 नवंबर से महंगी होगी माता वैष्णो देवी की हेलीकॉप्टर सेवा, अब 5400 रुपये हुआ किराया | Religion

      September 4, 2026

      Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया IndiGo का विमान, सभी यात्री सुरक्षित | National

      September 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, September 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Nepal Flood: 1250 से ज्यादा मौतें, 5000 से ज्यादा लापता, अज्ञात शवों की पहचान के लिए भारत ने खोला DNA का रास्ता | National
    Breaking News

    Nepal Flood: 1250 से ज्यादा मौतें, 5000 से ज्यादा लापता, अज्ञात शवों की पहचान के लिए भारत ने खोला DNA का रास्ता | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारSeptember 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Nepal flood missing people DNA testing, India DNA profiling for Nepal flood victims, Nepal flood death toll and missing persons, DNA samples for missing Nepal flood victims, how DNA identification works after Nepal floods, Indian forensic labs Nepal flood victim identification, नेपाल बाढ़ में लापता लोग, नेपाल बाढ़ DNA जांच, नेपाल फ्लैश फ्लड, नेपाल बाढ़ में मौतें
    नेपाल बाढ़ में लापता लोगों के परिजन अब भारत में DNA सैंपल जमा कर सकेंगे।

    Nepal Flood Deaths: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। इस तबाही के बाद अब तक 1252 लोगों के शव मिल चुके हैं और करीब 5000 लोग लापता हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि कई जगहों से बरामद शवों की पहचान नहीं हो पा रही है। इसी बीच भारत सरकार ने नेपाल में लापता लोगों के परिवारों के लिए एक अहम व्यवस्था शुरू की है। अब भारत में रहने वाले उनके करीबी रिश्तेदारों के DNA सैंपल लेकर प्रोफाइल तैयार की जा सकेगी। इन प्रोफाइल का नेपाल में मिले अज्ञात शवों और मानव अवशेषों के DNA से मिलान किया जाएगा।

    भारत में कहां होगा DNA टेस्ट?

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक नेपाल में लापता लोगों के फर्स्ट-डिग्री जैविक रिश्तेदार भारत में अपना DNA प्रोफाइल तैयार करा सकते हैं। इनमें माता-पिता, बेटा, बेटी और भाई-बहन शामिल हैं। इसके लिए भारत की सरकारी और अधिकृत फॉरेंसिक लैब की मदद ली जा सकती है। DNA सैंपल सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी, स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी, नेशनल फॉरेंसिक साइंसेस यूनिवर्सिटी और और DNA प्रोफाइलिंग की सुविधा वाली NABL से मान्यता प्राप्त लैब में दिए जा सकते हैं।

    नेपाल पुलिस करेगी DNA का मिलान

    नेपाल पुलिस की तकनीकी सलाह के अनुसार पहचान के लिए Autosomal STR DNA profiling की जा सकती है। DNA प्रोफाइल तैयार होने के बाद इसे जरूरी शुरुआती जानकारी के साथ नेपाल पुलिस को भेजा जा सकेगा। नेपाल पुलिस इस प्रोफाइल का मिलान बाढ़ के बाद मिले अज्ञात शवों और मानव अवशेषों से करेगी। विदेश मंत्रालय ने इसके लिए नेपाल पुलिस का आधिकारिक ईमेल dnacodis@nepalpolice.gov.np दिया है। इसके अलावा परिवार और अधिकारियों की मदद के लिए DNA प्रोफाइल की एक कॉपी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास को भी भेजी जा सकती है।

    भारतीय दूतावास भी करेगा समन्वय

    भारत सरकार ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास को भी समन्वय की जिम्मेदारी दी है। DNA प्रोफाइल की कॉपी eoikathmandufloodsupport@gmail.com पर भेजी जा सकती है। इसके अलावा सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर +977 9841 6160 95 जारी किया गया है। परिवारों के लिए यह व्यवस्था खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि शवों की स्थिति खराब होने के कारण सामान्य तरीके से पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

    नेपाल में हजारों लोग अब भी लापता

    नेपाल में राहत और बचाव अभियान जारी है। नेपाल पुलिस के 3 सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक 1252 शव बरामद किए जा चुके थे और 4,875 लोग अभी भी लापता बताए गए थे। इनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में लोग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लापता हैं। इससे पहले नेपाल के अधिकारियों ने 12 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाले जाने की जानकारी दी थी। हालांकि कई प्रभावित इलाकों तक पहुंचना अब भी चुनौती बना हुआ है। सड़कें, पुल और दूसरी बुनियादी सुविधाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।

    विदेशों में रहने वालों के लिए भी रास्ता

    यह DNA व्यवस्था केवल नेपाल में रहने वाले परिवारों के लिए नहीं है। नेपाल पुलिस ने विदेशों में रहने वाले लापता लोगों के रिश्तेदारों से भी अधिकृत लैब के जरिए DNA प्रोफाइल तैयार कराने को कहा है। इससे भारत और दूसरे देशों में मौजूद परिवारों के लिए अपने लापता रिश्तेदारों की पहचान की प्रक्रिया में शामिल होना आसान होगा। भारत में शुरू की गई यह व्यवस्था खास तौर पर उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है, जिन्हें कई दिनों से अपने परिजनों की कोई जानकारी नहीं मिली है। DNA मिलान होने पर अज्ञात शवों की पहचान वैज्ञानिक तरीके से की जा सकेगी और परिवारों को पुख्ता जानकारी मिल सकेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGurugram-Delhi Traffic Alert: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा रूट सही
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      IGI एयरपोर्ट बना ‘समंदर’, दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, सड़कों पर कई किलोमीटर लगा लंबा जाम | National

      September 4, 2026

      उज्जैन में तलवार लेकर चिता के पास पहुंची ‘लेडी अघोरी’, फिर जो हुआ देख लोग हुए दंग

      September 4, 2026

      Vaishno Devi Yatra Update: 1 नवंबर से महंगी होगी माता वैष्णो देवी की हेलीकॉप्टर सेवा, अब 5400 रुपये हुआ किराया | Religion

      September 4, 2026

      Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया IndiGo का विमान, सभी यात्री सुरक्षित | National

      September 4, 2026

      Nagarmal Bajoria Death: नहीं रहे ‘धरती पकड़’ नागरमल बाजोरिया, 284 बार चुनावी मैदान में उतरे, लाहौर से आकर भागलपुर बसे | National

      September 4, 2026

      IMD Weather Update: आज फिर बरसेंगे बादल ! दिल्ली से हरियाणा-पंजाब और हिमाचल तक बारिश, देशभर का वेदर अपडेट | National

      September 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Nepal Flood: 1250 से ज्यादा मौतें, 5000 से ज्यादा लापता, अज्ञात शवों की पहचान के लिए भारत ने खोला DNA का रास्ता | National

      By अंकित कुमारSeptember 4, 2026

      नेपाल बाढ़ में लापता लोगों के परिजन अब भारत में DNA सैंपल जमा कर सकेंगे।…

      Gurugram-Delhi Traffic Alert: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा रूट सही

      September 4, 2026

      कैबिनेट सब-कमेटी ने 85,000 कर्मचारियों का DA 42% से…

      September 4, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.