मल्लिकार्जुन ने भाजपा-आरएसएस को कहा था जहरीला सांप
Nitin Nabin, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा। नितिन नवीन ने कहा, कांग्रेस की यह पुरानी परंपरा रही है कि वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करती है, जिनका समाज पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे बयानों के बाद जनता भाजपा को जीत का आशीर्वाद देती है।
उन्होंने खड़गे के बयान के पीछे गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया। कहा- ये गांधी परिवार के शब्द हैं। राहुल और सोनिया रिमोट कंट्रोल से पार्टी चलाते हैं और खड़गे उसी के तहत बोलते हैं। दरअसल 6 अप्रैल को असम में रैली में खड़गे ने कहा था कि अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं और जहरीला सांप आ जाए तो नमाज छोड़कर उसे मारना है, यह कुरान में कहा गया है।
यह आरएसएस और बीजेपी जहरीले सांप हैं, इनको नहीं मारेंगे तो आप बचेंगे नहीं। नितिन नवीन ने मल्लिकार्जुन खड़गे कि यह टिप्पणी लोगों को सांप्रदायिक आधार पर भड़काने की कोशिश है और सस्ती मानसिकता दिखाती है।
गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि, पीएम भी गुजरात से, देश को आगे बढ़ा रहे
नितिन नवीन ने खड़गे के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने केरल और गुजरात के लोगों की तुलना की थी। खड़गे ने कहा था कि केरल के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, जबकि गुजरात जैसे राज्यों के लोगों को गुमराह किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं।
राजनीति में भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के विवाद पर उन्होंने कहा कि पासपोर्ट के नाम पर शब्दों के साथ जिस तरह का खेल किया गया है, उसकी सच्चाई भविष्य में सामने आ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में हर परिस्थिति में भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए।
ममता ने केवल बांग्लादेशियों के हितों की चिंता की
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कहा कि अब राज्य की जनता की चिंता बीजेपी करेगी। ममता ने केवल बांग्लादेशियों के हितों की चिंता की है, जबकि आम जनता उपेक्षित रही है। इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।
ये भी पढ़ें: मोदी का तीखा वार, कांग्रेस-लेफ्ट पर सीधा निशाना; मां की कसम से सियासत गरम

