
7 करोड़ का पहना इनाम जीता
Punjab News, (द भारत ख़बर), फिरोजपुर: रक्षाबंधन के त्योहार पर फिरोजपुर के एक नौजवान की किस्मत ऐसी चमकी कि उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 7 करोड़ रुपये का पहला इनाम फिरोजपुर के गांव मालवाल कदीम के रहने वाले नौजवान गुरप्रीत सिंह का निकला है। जो पंजाब पुलिस में कांस्टेबल तैनात है। गुरप्रीत साल 2022 में पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती हुए थे। फिलहाल वह 112 इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात हैं।
पिता के मना करने पर भी खरीदा
गुरप्रीत ने बताया कि 24 अगस्त को वह अपने पिता के साथ बाजार गए थे। इसी दौरान उन्होंने 500 रुपए का राखी बंपर का टिकट खरीदा। पिता ने टिकट खरीदने से मना करते हुए कहा था कि लॉटरी में कोई फायदा नहीं है। उस समय उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यही टिकट उनकी जिंदगी बदल देगी।
गुरुद्वारा साहिब में सेवा करते हुए मिली खुशखबरी
रविवार सुबह वह गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनकी टिकट ने राखी बंपर का पहला इनाम जीत लिया है। 7 करोड़ रुपए की लॉटरी लगने की खबर मिलते ही गुरप्रीत और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह फिरोजपुर जिले के गांव मलवाल कदियां के रहने वाले हैं।
पिता रेलवे से रिटायर्ड
गुरप्रीत साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता दर्शन सिंह रेलवे में ट्रेन गार्ड के पद पर कार्यरत थे और साल 2019 में रिटायर हुए। गुरप्रीत चार भाई-बहनों में एक हैं। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि उनका एक भाई भी है। गुरप्रीत ने कहा कि यह किसी सपने के सच होने जैसा है। मैंने शहर जाते समय सामान्य तौर पर लॉटरी टिकट खरीदी थी। कभी नहीं सोचा था कि यही टिकट 7 करोड़ रुपए दिला देगी।
ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में बोले भागवत- भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, ऐसा सोचने वाला हिंदू नहीं
