Close Menu
    What's Hot

    Ind vs Zim: तो सिर्फ दो-तीन मैचों के बाद उसको… वैभव सूर्यवंशी पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा क्या गजब बोले | Sports

    July 21, 2026

    पेपर लीक मामले में न्याय की मांग, लाठीचार्ज से दबाने की…

    July 21, 2026

    औसत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए SBI Fund के शेयर, खरीदार मायूस, जानें शेयर खरीदें या नहीं

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Raja Murder Case: सोनम ने ही खाई में धक्का दिया, मौत से पहले खूब लड़े थे राजा रघुवंशी, आरोपियों ने बताई सच्चाई
    Breaking News

    Raja Murder Case: सोनम ने ही खाई में धक्का दिया, मौत से पहले खूब लड़े थे राजा रघुवंशी, आरोपियों ने बताई सच्चाई

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 10, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    इंदौर : राजा रघुवंशी और सोनम के केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। राजा की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी सोनम ही निकली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में सोनम के साथ में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है वो बेहद खौफनाक है। इसमें पता चलता है कि सोनम ने कितनी साजिश के साथ राजा की हत्या की योजना बनाई थी।

    सोनम और राज के बीच पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर 4 से 5 माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी। उसने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे।16 मई रची गई हत्या की साजिशइसके बाद राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे। सोनम भी परिवार में घुल मिल गई और कभी अपनी साजिश का शक नहीं होने दिया। 16 मई को सुपर कॉरिडोर के कैफे में राजा की हत्या की साजिश रची गई। प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लिया। उसी रात छह घंटे तक फोन पर सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई गई। हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी।

    प्रेमी राज को जब सोनम ने 22 मई को शिलांग के लिए निकलने की बात कही तो राज ने आरोपियों के टिकट कराए, लेकिन ऐनवक्त पर खुद ने जाने से मना कर दिया। राज इंदौर से ही तीनों को डायरेक्शन देता रहा। वह यहां पर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ ताकि किसी को कोई शक न हो। आरोपियों ने बताया कि वे राज के कहने पर ही शिलांग आए। राजा को जिस ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) से मारा, वह ऑनलाइन गुवाहाटी से खरीदा था। आरोपी उनके होम स्टे से एक किमी दूर ही ठहरे थे। सोनम आरोपियों को पल-पल की लोकेशन दे रही थी। यहां पर किराये की बाइक ली और राजा सोनम के पीछे घूमने लगे।

    आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 मई की दोपहर 1.30 बजे राजा की हत्या की गई। 23 मई को सोनम ने अपरा एकादशी व्रत किया था। यह बात उसने फोन पर अपनी सास को भी बताई थी। मान्यता है कि यह व्रत पापों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ण करने के लिए किया जाता है, लेकिन सोनम ने इसी दिन हत्या को अंजाम दिया।

    दोपहर में सोनम फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान जगह ले गई। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि पहाड़ी पर चढ़ाई बहुत थी और पीछा करने में ही वे बहुत थक गए थे। उन्होंने सोनम से कहा कि वे राजा को मार नहीं पाएंगे। इसके बाद सोनम ने उन्हें कहा कि मैं तुम्हें 20 लाख रुपए दूंगी। इसके बाद आरोपियों ने राजा को मारने का तय कर लिया। जब आरोपी राजा और सोनम के पास पहुंचे तब राजा को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी। एक आरोपी आकाश राजपूत इस दौरान एक दूसरी किराए की बाइक से वहां निगरानी कर रहा था। आकाश बार-बार उस रूट पर ये देख रहा था कि वहां कोई आ तो नहीं रहा है।

    जब आरोपियों ने राजा के पास जाकर उस पर हमला किया तो उसने मुकाबला भी किया, लेकिन सीने व सिर पर गंभीर घाव से वह टूट गया। पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों में से एक विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से हमला किया था। उस दौरान सोनम ने आरोपियों से चीखकर कहा मार डालो इसे। आरोपियों ने बताया कि खाई में फेंकने तक वह जिंदा था। खाई में फेंकने के लिए आरोपी राजा को उठा नहीं पा रहे थे तो सोनम ने खुद राजा को धक्का दे दिया और उसे खाई में फेंक दिया। आरोपियों ने बताया कि इससे आधे घंटे पहले ही सोनम ने अपनी सास से बात की थी।

    हत्या के समय सोनम ने आरोपियों को 15 हजार रुपये दिए। इस पर आरोपियों ने नाराजगी जताई तो बोली जल्द ही पूरा पैसा मिल जाएगा। यह 15 हजार रुपए भी सोनम ने राजा के पर्स में से निकालकर ही दिए थे। इसके बाद आरोपी राजा और सोनम की एक्टिवा 25 किमी दूर छोड़ आए। सोनम ने फोन तोड़कर फेंक दिए।

    इसके बाद सभी आरोपी अपने-अपने घर के लिए ट्रेन से रवाना हो गए। सोनम अकेली वाराणसी गई। यहां बस स्टैंड पर दो लोग उसे छोड़ने गए। वाराणसी के बाद वह कहां-कहां गई इसकी जानकारी अभी पुलिस निकाल रही है। इस दौरान सोनम पूरे केस में नजर रखती रही। जब पुलिस ने राज कुशवाहा और सभी आरोपियों को पकड़ा तो वह टूट गई और बस से अकेली गाजीपुर पहुंची। यहां पर एक ढाबे वाले से फोन लेकर उसने घर पर बात की। इसके बाद पुलिस पहुंची और सोनम को पकड़ा गया।

    इस मामले में मेघालय के एसआईटी चीफ हरबर्त पिनयाय्द खरकोन्गोर ने कहा कि हमारी टीम अपने-अपने एरिया में सबूत इकट्ठा किए हैं। सारे सबूतों को इकट्ठा करने पर पता चला कि ये एक साजिश थी। सोनम इसकी मुख्य किरदार है। वहीं मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक स्येम ने कहा है कि हमें यकीन हो गया कि इसमें सोनम का हाथ है, तभी हमने अपनी दो टीमों को एमपी और यूपी रवाना किया। हमने जो सबूत इकट्ठा किए हैं उसके आधार पर हम सोनम से पूछताछ करेंगे। राजा की हत्या के बाद वह कहां-कहां गई यह पूछताछ के बाद ही पता चलेगा।

     

    indore couple live update raja raghuvanshi live update sonam arrested live update
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMeghalaya Murder Case : राजा रघुवंशी हत्या कांड का चौथा आरोपी बीना से गिरफ्तार
    Next Article Austria Attack: ऑस्ट्रियाई शहर ग्राज के स्कूल में फायरिंग, कई लोगों के मारे जाने की खबर, शूटर ढेर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Ind vs Zim: तो सिर्फ दो-तीन मैचों के बाद उसको… वैभव सूर्यवंशी पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा क्या गजब बोले | Sports

      By परवेश चौहानJuly 21, 2026

      जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ नई दिल्ली. आयरलैंड…

      पेपर लीक मामले में न्याय की मांग, लाठीचार्ज से दबाने की…

      July 21, 2026

      औसत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए SBI Fund के शेयर, खरीदार मायूस, जानें शेयर खरीदें या नहीं

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.