Close Menu
    What's Hot

    फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत

    February 12, 2026

    पान की दुकान ने बदल दी थी एक्टर प्राण की किस्मत

    February 12, 2026

    विश्व को व्यापार की नई राह दिखाएगा भारत-ईयू एफटीए

    February 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत

      February 12, 2026

      लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन नहीं लाएगी केंद्र सरकार, हटाया जा सकता है भाषण

      February 12, 2026

      पश्चिम बंगाल में देशव्यापी बंद बेअसर, ट्रेड यूनियनों ने किया है बंद का ऐलान

      February 12, 2026

      जमात-ए-इस्लामी, एनसीपी, बीएनपी के दिग्गजों ने किया मतदान

      February 12, 2026

      उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट

      February 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, February 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»पान की दुकान ने बदल दी थी एक्टर प्राण की किस्मत
    मनोरंजन

    पान की दुकान ने बदल दी थी एक्टर प्राण की किस्मत

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Pran Birth Anniversary: पान की दुकान ने बदल दी थी एक्टर प्राण की किस्मत
    Pran Birth Anniversary: पान की दुकान ने बदल दी थी एक्टर प्राण की किस्मत

    फिल्मी स्टाइल में मिली थी पहली फिल्म
    Pran Birth Anniversary, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: प्राण हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते हैं। 40 के दशक में उन्होंने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था और दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया। वो विलेन के किरदार निभाया करते थे, लेकिन लोकप्रियता और सफलता किसी बड़े सुपरस्टार की तरह हासिल की थी। अपने करियर के पीक पर वो फीस के मामले में हीरो को भी पछाड़ देते थे। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको बताएंगे कि आखिर उन्हें अपनी पहली फिल्म कैसे मिली थी?

    कृष्ण सिकंद था नाम

    प्राब साहब का पूरा नाम प्राण कृष्ण सिकंद था। दिल्ली के बल्लीमारान इलाके में एक रईस परिवार में उनका जन्म 1920 में हुआ था। मधुमति, जिस देश में गंगा बहती है, उपकार, शहीद, पूरब और पश्चिम, राम और श्याम, जंजीर, डॉन और अमर अकबर एंथनी सहित 400 से भी ज्यादा फिल्मों में उन्होंने अपने बेहतरीन हुनर की छाप छोड़ी थी। एक्टर बनने से पहले उन्होंने दिल्ली की एक कंपनी ए दास & कंपनी में बतौर अप्रेंटिस काम किया था।

    पान दुकान पर आॅफर हुई थी पहली फिल्म

    ए दास & कंपनी ने लाहौर में अपनी एक ब्रांच खोली थी और काम के सिलसिले में अक्सर प्राण साहब लाहौर जाया करते थे। अक्सर वो वहां एक पान की दुकान पर भी जाते थे। एक दिन पान दुकान पर उनकी मुलाकात राइटर मोहम्मद वली से हुई थी जो उस वक्त अपनी एक फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश में थे।

    वली ने प्राण को देखा तो उन्हें अपनी फिल्म आॅफर कर दी और उन्हें मिलने के लिए बुलाया। पहले तो प्राण ने इसमें दिलचसी नहीं दिखाई, लेकिन बाद में वो मोहम्मद वली से मिलने के लिए गए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म यमला जट्ट (1940) के जरिए अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। 22 मई को रिलीज हुई इस पिक्चर का डायरेक्शन मोती बी. गिदवानी ने किया था।

    1997 में मिला था फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

    प्राण को साल 1997 में फिल्मफेयर के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा अभिनेता को 2001 में पद्म भूषण और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। प्राण ने 93 साल की उम्र में 12 जुलाई 2013 को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व को व्यापार की नई राह दिखाएगा भारत-ईयू एफटीए
    Next Article फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      टीवी की क्वीन से बिग बॉस सेंसेशन तक, भोजपुरी-बॉलीवुड में भी दिखा इस हसीना का जलवा

      February 12, 2026

      राजपाल यादव–प्रेमानंद महाराज का वीडियो फिर वायरल, अब लोगों को समझ आई वो बात

      February 12, 2026

      क्या कपिल शर्मा ने खुद रची कैफे फायरिंग की साजिश? राखी सावंत के बयान से मचा बवाल

      February 12, 2026

      Manoj Bajpayee की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलेगा, Delhi High Court में मेकर्स का हलफनामा

      February 12, 2026

      ‘मैं इन सबकी मां हूं’, Naagin 7 पर Rakhi Sawant का ड्रामा, Priyanka Chahar Choudhary पर तंज

      February 12, 2026

      CarryMinati पर Karan Johar का मानहानि केस! आखिर क्या है पूरा विवाद?

      February 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत

      By अंकित कुमारFebruary 12, 2026

      India Rafale Fighter Jet Deal: फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत रक्षा अधिग्रहण परिषद ने…

      पान की दुकान ने बदल दी थी एक्टर प्राण की किस्मत

      February 12, 2026

      विश्व को व्यापार की नई राह दिखाएगा भारत-ईयू एफटीए

      February 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.