Close Menu
    What's Hot

    भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को 100 रनों से मात दी

    February 6, 2026

    बेटों को बचाने के लिए सास ने ली बहू की हत्या की जिम्मेदारी

    February 6, 2026

    ऋतिक रोशन ने क्यों ठुकरा दी थी शाहरुख खान की ये फिल्म?

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026

      Editorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार

      February 6, 2026

      छात्रों को तनाव से बाहर निकलने के गुर देंगे पीएम

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?
    हरियाणा

    हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में समाज कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के करीब 66 हजार पेंशन लाभार्थियों की वृद्धावस्था पेंशन रोक दी है। इनमें वे बुजुर्ग शामिल हैं जिनकी आयु 60 वर्ष से कम पाई गई है या फिर जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक दर्ज है। इससे पहले भी विभाग द्वारा 37 हजार लाभार्थियों की पेंशन रोकी जा चुकी है, जिसके बाद अब यह संख्या और बढ़ गई है।

     

    हालांकि विभाग के सामने ऐसे कई मामले भी आए हैं, जिनमें परिवार पहचान पत्र (PPP) में बुजुर्गों की उम्र गलती से कम दर्ज हो गई है। इसी वजह से विभाग ने प्रभावित लाभार्थियों को राहत देते हुए उन्हें अपनी वास्तविक उम्र से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया है। इसके लिए लाभार्थियों के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजे गए हैं, जिसके बाद बड़ी संख्या में बुजुर्ग इन दिनों समाज कल्याण विभाग के दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

     

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी लाभार्थी की उम्र वास्तव में 60 वर्ष या उससे अधिक है, तो वे अपने जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज या अन्य वैध रिकॉर्ड विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद ही पेंशन दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। इस मामले में समाज कल्याण मंत्री और संयुक्त निदेशक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

     


    अभय चौटाला, अभय सिंह चौटाला

    अगर नियमों की बात करें तो वर्ष 2014 से पहले वृद्धावस्था पेंशन के लिए एक विशेष कमेटी गठित होती थी, जिसमें डॉक्टर, जिला समाज कल्याण अधिकारी और गांव का सरपंच शामिल रहता था। यही कमेटी बुजुर्ग व्यक्ति की उम्र का निर्धारण करती थी। इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड और मेडिकल प्रमाण पत्र के आधार पर उम्र तय की जाने लगी।

     

    समय के साथ नियमों में बदलाव हुआ और बाद में दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र तथा 1991 से पहले का पांच साल पुराना वोटर कार्ड आयु प्रमाण पत्र के रूप में मान्य किया गया। लेकिन अप्रैल 2023 से नियम पूरी तरह बदल गए, जिसके तहत वृद्धावस्था पेंशन के लिए केवल परिवार पहचान पत्र को ही आधार बना दिया गया। अब सभी पेंशन इसी रिकॉर्ड के अनुसार स्वीकृत की जाती हैं, जिससे बड़ी संख्या में बुजुर्ग तकनीकी खामियों के चलते पेंशन से वंचित हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCelina Jaitly हुईं इमोशनल, पीएम मोदी से लगाई गुहार 
    Next Article शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    February 6, 2026

    हरियाणा में इन कर्मचारियों की 18 साल बाद जागी क़िस्मत, सीएम सैनी किया बड़ा ऐलान

    February 6, 2026

    हरियाणा में तांत्रिक विद्या के नाम पर कॉलोनाइजर को ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला इंस्पेक्टर सस्पेंड

    February 6, 2026

    पीएचडी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दो असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड

    February 6, 2026

    हरियाणा में ड्यूटी में लापरवाही पर ACP ट्रैफिक ईस्ट की सख्त कार्रवाई, दो जोनल अधिकारी सस्पेंड

    February 5, 2026

    हरियाणा वासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फोरलेन बनेगा ये रोड, प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

    February 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को 100 रनों से मात दी

    By परवेश चौहानFebruary 6, 2026

    India Won Under-19 World Cup: भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को…

    बेटों को बचाने के लिए सास ने ली बहू की हत्या की जिम्मेदारी

    February 6, 2026

    ऋतिक रोशन ने क्यों ठुकरा दी थी शाहरुख खान की ये फिल्म?

    February 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.