Close Menu
    What's Hot

    वैभव के तूफान में उड़े कई रिकॉर्ड

    February 7, 2026

    भारत का कृषि और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित : गोयल

    February 7, 2026

    आज से शुरू होगा टी20 का रोमांच

    February 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

      February 7, 2026

      पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

      February 7, 2026

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      February 6, 2026

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा वासियों के लिए राहत की खबर, नहीं काटने पड़े अब चक्कर, सैनी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
    हरियाणा

    हरियाणा वासियों के लिए राहत की खबर, नहीं काटने पड़े अब चक्कर, सैनी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की कुल 29 सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत शामिल कर लिया है। इस फैसले के बाद अब श्रमिकों और उनके आश्रितों को मिलने वाली सुविधाएं तय समय-सीमा में उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    नोटिफिकेशन के अनुसार, श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कई अहम सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में लाया गया है। इनमें पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक स्कूल की वर्दी, किताबें और कॉपियों के लिए वित्तीय सहायता, छात्रवृत्ति, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा की कोचिंग, यूपीएससी और एचपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। इन सभी सेवाओं के लिए 60 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

    सरकार ने श्रमिक परिवारों के सामाजिक और पारिवारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विवाह और प्रसूति सहायता को भी सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शामिल किया है। महिला श्रमिकों और श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह के लिए कन्यादान सहायता, पुरुष श्रमिकों और उनके पुत्रों के विवाह के लिए शगुन सहायता तथा महिला श्रमिकों और पुरुष श्रमिकों की पत्नियों के प्रसूति संबंधी वित्तीय सहायता को तय समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाएगा। इन सेवाओं के लिए भी 60 दिनों की समय-सीमा तय की गई है।

    इसके अलावा श्रमिकों और उनके आश्रितों को दंत उपचार, चश्मा, साइकिल, सिलाई मशीन, एलटीसी, निःशक्तता सहायता, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र, तिपहिया साइकिल और निःशक्त बच्चों के लिए वित्तीय सहायता जैसी सुविधाएं भी इसी अधिनियम के अंतर्गत लाई गई हैं। सरकार का उद्देश्य इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को समय पर राहत और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

    मृतक श्रमिकों के आश्रितों को मिलने वाली वित्तीय सहायता, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना और अंतिम संस्कार सहायता के लिए अलग से 15 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से जरूरतमंद परिवारों को तत्काल सहायता मिल सकेगी और उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


    हरियाणा के इस में महिला सरपंच बर्खास्त, पंचायत की 52 एकड़ जमीन के गलत इस्तेमाल पर 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

    हरियाणा सिलिकोसिस पुनर्वास नीति के तहत आने वाली सेवाओं को भी सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शामिल किया गया है। इसमें सिलिकोसिस से प्रभावित श्रमिकों के लिए पुनर्वास सहायता, पेंशन, पारिवारिक पेंशन, बच्चों की शिक्षा और विवाह के लिए वित्तीय सहायता शामिल है। इन सभी सेवाओं के लिए 60 दिनों की समय-सीमा तय की गई है, जबकि मृत्यु उपरांत सहायता और अंतिम संस्कार के लिए 15 दिनों का समय निर्धारित किया गया है।

    अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की अधिकांश सेवाओं के लिए श्रम कल्याण अधिकारी को पदनामित अधिकारी, उप श्रम आयुक्त (कल्याण) को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और कल्याण आयुक्त को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सिलिकोसिस पुनर्वास नीति से जुड़ी सेवाओं के मामलों में सहायक या उप निदेशक को पदनामित अधिकारी और श्रम आयुक्त को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी बनाया गया है।

    सरकार के इस फैसले को श्रमिक वर्ग के लिए बड़ा राहत भरा कदम माना जा रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशो की सबसे अमीर कंटेस्टेंट बनी ये मॉडल, प्रिंस-कृष्णा की दौलत भी पड़ गई कम
    Next Article सुरक्षा बलों ने बसंतगढ़ के जंगलों में मार गिराए दो आतंकी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

    February 7, 2026

    हरियाणा में ITI Pass Youth के लिए बड़ी खुशखबर, 9 फरवरी को सिरसा और नरवाना में लगेगा रोजगार मेला, ये है कंपनियां

    February 7, 2026

    हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

    February 6, 2026

    हरियाणा में दिव्यांग कर्मचारियों को 58 की उम्र में रिटायरमेंट पर भड़के अभय चौटाला, भाजपा सरकार से तुरंत वापसी की मांग

    February 6, 2026

    हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?

    February 6, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    February 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    वैभव के तूफान में उड़े कई रिकॉर्ड

    By परवेश चौहानFebruary 7, 2026

    U-19 World Cup New Record : वैभव के तूफान में उड़े कई रिकॉर्ड सलामी युवा…

    भारत का कृषि और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित : गोयल

    February 7, 2026

    आज से शुरू होगा टी20 का रोमांच

    February 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.