Close Menu
    What's Hot

    भूत बांग्ला के बाद, हेरा फेरी 3 का क्या? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट

    April 20, 2026

    विपरीत हालात के बावजूद भारत का बैंकिंग सिस्टम शानदार

    April 20, 2026

    निरहुआ-आम्रपाली का रोमांटिक धमाका! ‘मूवी पे अटक जाता’ फिर हुआ वायरल

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम के राष्ट्र के नाम संबोधन पर ममता ने साधा निशाना, कहा- मोदी ने चुनाव प्रचार किया, चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे

      April 20, 2026

      तमिलनाडु के विरुदुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत

      April 19, 2026

      ईरान की चेतावनी, होर्मुज से हमारे जहाज नहीं निकले तो किसी के नहीं गुजरने देंगे

      April 19, 2026

      पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, देश में सुख शांति की कामना

      April 19, 2026

      अजमेर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, दो महिलाओं की मौत

      April 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी
    हरियाणा

    हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कृषि विकास अधिकारी (ADO) के 100 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह फैसला प्रशासनिक कारणों के चलते लिया गया है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को जमा कराई गई आवेदन फीस अब HPSC द्वारा वापस की जाएगी।

    गौरतलब है कि HPSC ने 24 जून 2022 को कृषि विकास अधिकारी के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस भर्ती के तहत कुल 100 पदों को भरा जाना था, जिनमें सामान्य वर्ग के लिए 55 पद, अनुसूचित जाति के लिए 20 पद, बीसी-ए के लिए 10 पद, बीसी-बी के लिए 5 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस के लिए 10 पद आरक्षित किए गए थे। भर्ती को लेकर प्रदेशभर के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला था।

    कृषि विकास अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2022 से शुरू हुई थी, जबकि 19 जुलाई 2022 को आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के महिला और पुरुष उम्मीदवारों से एक हजार रुपये फीस ली गई थी, वहीं अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये तय किया गया था।

    हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 6 जून को भर्ती रद्द करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती रद्द होने के बाद आवेदन शुल्क की वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही यह भी साफ किया गया है कि इस भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार के पत्राचार पर आयोग द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा।


    Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलाव को लेकर बड़ा अपडेट, 19 नवंबर को बदलेगा मौसम

    भर्ती प्रक्रिया को रद्द किए जाने के पीछे नियमों से जुड़ा कारण भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती के नोटिफिकेशन में पुराना नियम लागू था, जबकि आयोग अब नई भर्ती प्रक्रिया में संशोधित नियमों के तहत चयन करना चाहता है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में HPSC कृषि विकास अधिकारी पदों के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, जिसमें 35 प्रतिशत क्राइटेरिया से जुड़ा नया नियम लागू किया जाएगा।

    भर्ती रद्द होने की सूचना के बाद अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है, हालांकि आवेदन शुल्क लौटाने के फैसले से उन्हें कुछ राहत जरूर मिली है। अब सभी की नजरें HPSC के अगले कदम और नई भर्ती अधिसूचना पर टिकी हुई हैं।हरियाणा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरबीआई के फैसले से संभला शेयर बाजार
    Next Article Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    April 20, 2026

    देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

    April 19, 2026

    750 करोड़ के बैंक घोटालों के बाद हरियाणा सरकार सख्त, अफसरों के लिए नई SOP तैयार

    April 19, 2026

    FASTag को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन जारी, गलत वाहन नंबर वाले टैग तुरंत होंगे ब्लैकलिस्ट

    April 19, 2026

    धारूहेड़ा से लौटते वक्त खाई में गिरी कार, 4 भाई थे सवार, एक की मौत

    April 19, 2026

    हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

    April 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भूत बांग्ला के बाद, हेरा फेरी 3 का क्या? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट

    By श्वेता चौहानApril 20, 2026

    Hera Pheri 3: भूत बांग्ला के बाद, हेरा फेरी 3 का क्या? अक्षय कुमार ने…

    विपरीत हालात के बावजूद भारत का बैंकिंग सिस्टम शानदार

    April 20, 2026

    निरहुआ-आम्रपाली का रोमांटिक धमाका! ‘मूवी पे अटक जाता’ फिर हुआ वायरल

    April 20, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.