Close Menu
    What's Hot

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

    September 23, 2026

    गुरुग्राम में PFI Innovation Center India की शुरुआत, राव नरबीर सिंह बोले- हरियाणा की नीतियों पर बढ़ा वैश्विक कंपनियों का भरोसा

    September 23, 2026

    पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

      September 23, 2026

      नाबालिग छात्रा से हैवानियत करने वाले नंदन यादव के पैर में लगी गोली, पुलिस से हुई मुठभेड़

      September 22, 2026

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

      September 22, 2026

      SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»गुरुग्राम में PFI Innovation Center India की शुरुआत, राव नरबीर सिंह बोले- हरियाणा की नीतियों पर बढ़ा वैश्विक कंपनियों का भरोसा
    हरियाणा

    गुरुग्राम में PFI Innovation Center India की शुरुआत, राव नरबीर सिंह बोले- हरियाणा की नीतियों पर बढ़ा वैश्विक कंपनियों का भरोसा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा में नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक स्तर की कारोबारी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश की अनुकूल औद्योगिक नीतियों, कुशल मानव संसाधन और मजबूत कारोबारी वातावरण के चलते दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियां हरियाणा को निवेश और अपने वैश्विक कार्यों के विस्तार के लिए प्राथमिकता दे रही हैं। इसी कड़ी में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने हरियाणा की ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति के तहत सोमवार को गुरुग्राम के साइबर सिटी में प्रूडेंशियल फाइनेंशियल इंक (पीएफआई) के पहले इनोवेशन सेंटर इंडिया का उद्घाटन किया।

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि करीब 150 वर्ष पुरानी प्रूडेंशियल फाइनेंशियल (पीएफआई), जोकि फॉर्च्यून-200 कंपनी है, के द्वारा भारत में अपना पहला इनोवेशन सेंटर स्थापित किया है और भारत में भी, गुरुग्राम में इस सेंटर का खुलना प्रदेश की बढ़ती वैश्विक पहचान और निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम आज दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। वित्तीय सेवाओं, सूचना प्रौद्योगिकी, परामर्श और आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में यहां विकसित मजबूत कारोबारी एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र ने गुरुग्राम को दुनिया की अग्रणी कंपनियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाया है। पीएफआई जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थान द्वारा यहां इनोवेशन सेंटर की स्थापना इस पहचान को और मजबूती प्रदान करेगी।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा की वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति के तहत पीएफआई के इनोवेशन सेंटर इंडिया की शुरुआत प्रदेश में वैश्विक कंपनियों के बढ़ते विश्वास को रेखांकित करती है। उन्होंने पीएफआई की टीम को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई दी। राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभा और कुशल कार्यबल की मजबूत उपलब्धता है, जो वैश्विक कंपनियों के लिए प्रदेश को एक आकर्षक गंतव्य बनाती है। उन्होंने कहा कि उनको मिले फीडबैक के तहत हरियाणा की जीसीसी नीति देश के विभिन्न राज्यों की अग्रणी नीतियों में शामिल है। यहां मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अन्य स्थानों की तुलना में अधिक है और इसके लाभ भी तेज गति से तथा बिना अनावश्यक अड़चनों के उपलब्ध कराए जाते हैं।

    वैश्विक नवाचार और उच्च कौशल वाले कार्यों का केंद्र बना हरियाणा


    16223 page 0001 3178

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का विशेष जोर प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर की कंपनियों के साथ काम करने तथा आधुनिक तकनीक और नए कौशल में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर है। उन्होंने कहा कि पीएफआई इनोवेशन सेंटर इंडिया  वित्त, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), प्रौद्योगिकी और अन्य उभरते क्षेत्रों में नवाचार तथा उच्च कौशल आधारित कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राव ने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि वैश्विक कंपनियों को निवेश, विस्तार, अनुसंधान और नवाचार के लिए अनुकूल नीतिगत वातावरण के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। इस प्रकार की निवेश-अनुकूल व्यवस्था वैश्विक कंपनियों के लिए हरियाणा को आकर्षक गंतव्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    कार्यक्रम में प्रूडेंशियल फाइनेंशियल इंक. के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं प्रौद्योगिकी व परिचालन अधिकारी स्कॉट केस, कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्मिक एवं अनुभव अधिकारी विक्की वालिया, पीएफआई इनोवेशन सेंटर इंडिया के उपाध्यक्ष एवं भारत प्रमुख प्रवीण गोयल, मानव संसाधन प्रमुख उपासना निश्‍चल, मुख्य परिचालन अधिकारी (प्रौद्योगिकी एवं परिचालन) डैन स्टीफेंसन तथा उपाध्यक्ष, रणनीतिक पहल बिल सिडलोस्की तथा उद्योग विभाग हरियाणा के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल, CM भगवंत मान ने किया स्वागत
    Next Article राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    20 दिन, 6 बार हमला… एक ही शख्स को बार-बार क्यों काट रहा सांप? स्नेक बाइट फोबिया या सच कुछ और

    September 22, 2026

    गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी जब्त, 46 हजार रुपये के 6 चालान नहीं भरे

    September 22, 2026

    जींद बाईपास चौक को मिलेगी जाम से राहत, 91.97 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

    September 22, 2026

    success story | painting story | business| पेंटिंग की दुनिया में कैसे बढ़ सकते हैं आगे? अंबाला की मानसी से सीखिए हुनर, एक डिजाइन से कमाए 50 हजार रुपये

    September 22, 2026

    गुरुग्राम में SPR-सोहना रोड के बीच बनेगा 900 मीटर का मिसिंग लिंक, 6 सेक्टरों को सीधी कनेक्टिविटी

    September 22, 2026

    125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला

    September 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

    By अंकित कुमारSeptember 23, 2026

    UP News: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने…

    गुरुग्राम में PFI Innovation Center India की शुरुआत, राव नरबीर सिंह बोले- हरियाणा की नीतियों पर बढ़ा वैश्विक कंपनियों का भरोसा

    September 23, 2026

    पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

    September 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.