
द्विपक्षीय बैठक में यूरेनियम सप्लाई पर हुई चर्चा
PM Modi Uzbekistan Visit, (द भारत ख़बर),ताशकंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ओली दराजाली दोस्तलिक से सम्मानित किया गया। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा। यह पीएम मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच ताशकंद में द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में भारत-उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर चर्चा हुई।

मोदी ने कहा, हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए भी एक रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे और एक व्यवस्था बनाएंगे। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने कहा, आपके नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। आपके करीबी मित्र के तौर पर हम निश्चित रूप से इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत खुश हैं।
पीएम ने योग सेशन में लिया हिस्सा

पीएम मोदी दो दिन के उज्बेकिस्तान दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार सुबह ताशकंद में एक योग सेशन में हिस्सा लिया। पीएम ने वहां मौजूद लोगों को योग करना भी सिखाया। शाम को मोदी ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल और महात्मा गांधी सेंटर भी जाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गॉर्ड आॅफ आॅनर दिया गया।
कल किर्गिस्तान जाएंगे पीएम
उज्बेकिस्तान दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में रहेंगे। यहां वे एससीओ की 26वीं समिट में हिस्सा लेंगे। भारत 2017 से रउड का पूर्ण सदस्य है। समिट में सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
समिट के दौरान मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य देशों के नेताओं से मुलाकात हो सकती है। मोदी बिश्केक में होने वाले 6वें वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।
