पीएम को अब तक मिल चुके 34 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान
PM Narendra Modi Seychelles Visit, (द भारत ख़बर), विक्टोरिया: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स दौरे पर है। आज रविवार को सेशेल्स दौरे के दूसरे दिन पीएम को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन आॅफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स को मिलकर हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। इससे पहले सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में प्रधानमंत्री मोदी को औपचारिक गार्ड आॅफ आॅनर भी दिया गया। आपको बात दें कि प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 34 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं।
द्विपक्षीय संबंधों पर भी हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स दोनों देशों के उद्योगों के लिए नए अवसर तलाशना जारी रखेंगे।
साथ ही दोनों देशों के बीच संपर्क और कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जाएगा। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपने सफल अनुभव सेशेल्स के साथ साझा करेगा।
ये भी पढ़ें: देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ मजबूती से बढ़ रहा : पीएम

