Close Menu
    What's Hot

    डीटीसी की हड़ताल पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा कदम, बढ़ाई ट्रेनों और ट्रेन ट्रिप की संख्या

    September 16, 2026

    गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    September 16, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वरदान बनी PM SVANidhi योजना, बिना गारंटी मिलेगा 50 हजार तक लोन
    हरियाणा

    हरियाणा के रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वरदान बनी PM SVANidhi योजना, बिना गारंटी मिलेगा 50 हजार तक लोन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: केंद्र सरकार द्वारा रेहड़ी, पटड़ी और ठेला लगाने वाले छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना चलाई जा रही है। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य लॉकडाउन और महामारी से प्रभावित पथ विक्रेताओं को आसान ऋण मुहैया कराकर उनके रोजगार को दोबारा खड़ा करना था। अब वर्ष 2024 में योजना के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए इसे और अधिक लाभकारी बना दिया गया है, जिससे रेहड़ी-पटड़ी संचालकों को ब्याज के भारी जाल से मुक्ति मिल रही है।

    राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की शहरी वित्त विशेषज्ञ डॉ रश्मि शर्मा ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पहले इस योजना के तहत 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपये की किस्तों में ऋण दिया जाता था। अब केंद्र सरकार ने नियमों में संशोधन करते हुए पहली किस्त की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये और दूसरी किस्त की राशि 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है, जबकि तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है। इसके साथ ही योजना में एक नया प्रावधान जोड़ते हुए लाभार्थियों को 30 हजार रुपये की सीमा वाला क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे वे 40 दिनों तक बिना किसी ब्याज के अपने कारोबार में उपयोग कर सकते हैं। यह पूरा ऋण बिना किसी गारंटी और न्यूनतम दस्तावेजों पर मात्र आधार कार्ड के माध्यम से दो से तीन दिनों में बैंक द्वारा स्वीकृत कर दिया जाता है।

    डॉ रश्मि शर्मा ने बताया कि योजना को अब केवल ऋण तक सीमित न रखकर बहुआयामी बना दिया गया है। इसके तहत लाभार्थियों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम जन धन योजना, बीओसीडब्ल्यू पंजीकरण, वन नेशन वन राशन कार्ड, पीएम मातृ वंदना योजना और आयुष्मान भारत कार्ड जैसी केंद्र की 8 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि भिवानी जिले में अब तक 10 हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स इस योजना का लाभ ले चुके हैं। योजना का प्रसार करने के लिए 1 सितंबर से 30 सितंबर तक लोहारू, बवानी खेड़ा, सिवानी, तोशाम और भिवानी में विशेष लोक कल्याण मेले आयोजित किए जा रहे हैं।


    Sonipat 2026 08 64046dc1ef3b67a7e1e1edf9eb333398 1200x675

    योजना का लाभ लेने वाले भिवानी के ग्वार फैक्ट्री क्षेत्र निवासी नवीन ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह नागरिक अस्पताल के सामने रेहड़ी लगाते हैं। उन्होंने सबसे पहले 10 हजार का ऋण लिया, जिसे समय पर चुकाने के बाद 20 हजार और फिर 50 हजार का ऋण प्राप्त कर अपना कारोबार मजबूती से खड़ा किया। नवीन ने कहा कि प्राइवेट फाइनेंस के भारी ब्याज के मुकाबले यह सरकारी योजना बेहद सस्ती और भरोसेमंद है। वहीं डाबर कॉलोनी निवासी जामिल खान ने बताया कि उन्होंने पहले 10 हजार और फिर 20 हजार रुपये का लोन चुकता कर लिया है और अब 50 हजार रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया है। लाभार्थियों का कहना है कि सरकार की इस पहल ने उनकी आजीविका सुधारने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी अस्पताल में बब्बी बादल के जन्मदिन पर रक्तदान…
    Next Article पार्टी में ज्यादा चिकन के पीस खाने पर दोस्त की हत्या
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

    September 16, 2026

    ‘सुबह 4 बजे से लगा था…खाली हाथ लौट रहा हूं’, फरीदाबाद से बिहार जाने वालों की टूट रही उम्मीद, ट्रेन टिकट की ऐसी मारामारी

    September 16, 2026

    हरियाणा में 1 अक्टूबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, Petrol Pump पर लगेंगे कैमरे

    September 16, 2026

    जरनैल सिंह को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, व्हिप उल्लंघन पर 30 दिन में मांगा जवाब

    September 16, 2026

    गुरुग्राम हिट एंड रन केसः आरोपी कल्याण बैंसला का दोस्त भी गिरफ्तार, सिया के गुनाहगार के हाथ में कैसे लगी चोट, भागने में किस किस ने की थी मदद?

    September 16, 2026

    शराब, दोस्ती और फिर खूनी खेल, सोनीपत में यारों की महफिल में युवक का कत्ल, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    September 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    डीटीसी की हड़ताल पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा कदम, बढ़ाई ट्रेनों और ट्रेन ट्रिप की संख्या

    By परवेश चौहानSeptember 16, 2026

    Delhi News: दिल्ली में डीटीसी की हड़ताल को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने ट्रेन ट्रिप…

    गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    September 16, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

    September 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.