Close Menu
    What's Hot

    भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को 100 रनों से मात दी

    February 6, 2026

    बेटों को बचाने के लिए सास ने ली बहू की हत्या की जिम्मेदारी

    February 6, 2026

    ऋतिक रोशन ने क्यों ठुकरा दी थी शाहरुख खान की ये फिल्म?

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026

      Editorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार

      February 6, 2026

      छात्रों को तनाव से बाहर निकलने के गुर देंगे पीएम

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»छात्रों को तनाव से बाहर निकलने के गुर देंगे पीएम
    Breaking News

    छात्रों को तनाव से बाहर निकलने के गुर देंगे पीएम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi Pariksha Pe Charcha : छात्रों को तनाव से बाहर निकलने के गुर देंगे पीएम
    PM Modi Pariksha Pe Charcha : छात्रों को तनाव से बाहर निकलने के गुर देंगे पीएम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन आज

    PM Modi Pariksha Pe Charcha (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : आने वाले दिनों में देश के लाखों छात्र वार्षिक परीक्षाओं में बैठेंगे। बहुत सारे ऐसे अभ्यार्थी होंगे जो कई अन्य ऐसी परीक्षाओं का सामना करेंगे जो उनके भावी जीवन का आधार होंगी। जाहिर सी बात है कि इन कठिन और अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षाओं के चलते ज्यादात्तर छात्र तनाव में होते हैं।

    इन्हीं छात्रों के तनाव को कम करने व इससे बाहर निकलने के लिए आज पीएम नरेंद्र मोदी देश के छात्रों को नए गुर सीखाएंगे बल्कि उन्हें जीवन में सफल होने के अहम टिप्स भी देंगे। इस दौरान पीएम मोदी छात्रों के साथ सीधा वार्तालाप भी करेंगे। ज्ञात रहे कि पीएम के इस कार्यक्रम का सुबह 10 बजे प्रसारण होगा। कार्यक्रम के लिए 4.5 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।

    इस कार्यक्रम का हिस्सा है आज का संवाद

    परीक्षा पे चर्चा केंद्र सरकार की एग्जाम वॉरियर्स पहल से जुड़ा हुआ है, जिसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाली चिंता और दबाव से बाहर निकालना है। फरवरी के मध्य से सीबीएसई सहित विभिन्न बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और अप्रैल में जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित होंगी।

    ऐसे समय में यह संवाद छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार माना जाता है। इस कार्यक्रम में छठी कक्षा से ऊपर के छात्र, शिक्षक और अभिभावक हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र और भविष्य के कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी मिलता है। यह चर्चा केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भी युवाओं को प्रेरित करती है।

    इस तरह देखें लाइव प्रसारण

    इस खास कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन के DD National, DD News और DD India चैनलों के साथ-साथ ऑल इंडिया रेडियो पर किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और MyGov.in पोर्टल पर भी छात्र इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। कई निजी टीवी चैनल भी इसका प्रसारण करेंगे, ताकि देशभर के विद्यार्थी प्रधानमंत्री के सुझावों से जुड़ सकें।

    इस बार बढ़ाया गया है दायरा

    पिछले वर्षों में यह कार्यक्रम मुख्य रूप से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होता था, लेकिन अब इसके आयोजन के तरीके में बदलाव देखने को मिल रहा है। नई पहल के तहत प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों से सीधे मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के विद्यार्थियों से बातचीत की। वहीं कुछ चयनित छात्रों को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) पर उनसे मिलने और अपने सवाल साझा करने का अवसर भी मिला।

    ये भी पढ़ें : Meghalaya Coal Mine Blast : मेघालय कोयला खान विस्फोट में मृतकों की संख्या 18 पहुंची

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएचडी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दो असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड
    Next Article आरसीबी दूसरी बार बनी चैंपियन
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026

      Editorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार

      February 6, 2026

      राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के पास न सोच न इच्छाशक्ति, देश को भुगतना पड़ा परिणाम

      February 5, 2026

      पश्चिम बंगाल में 21 से 40 की उम्र के बेरोजगारों को प्रतिमाह मिलेंगे 1500 रुपए

      February 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को 100 रनों से मात दी

      By परवेश चौहानFebruary 6, 2026

      India Won Under-19 World Cup: भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को…

      बेटों को बचाने के लिए सास ने ली बहू की हत्या की जिम्मेदारी

      February 6, 2026

      ऋतिक रोशन ने क्यों ठुकरा दी थी शाहरुख खान की ये फिल्म?

      February 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.