Close Menu
    What's Hot

    वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट, पवन सिंह पर कसा गहरा तंज

    January 23, 2026

    संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

    January 23, 2026

    वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026

      जाकि रहि भावना जैसी, प्रभु मूरत देखहिं तिन तैसी

      January 23, 2026

      पीएम आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद

      January 23, 2026

      प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दी चेतावनी, कहा- क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए?

      January 22, 2026

      Supreme Court: प्रक्रिया पारदर्शी हो, चुनाव आयोग मनमानी नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, January 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हकीकत और फसाने में फंसी बिहार की सियासत
    Breaking News

    हकीकत और फसाने में फंसी बिहार की सियासत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 7, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Editorial Aaj Samaaj
    Editorial Aaj Samaaj: हकीकत और फसाने में फंसी बिहार की सियासत

    Editorial Aaj Samaaj | राकेश सिंह | बिहार में चुनाव हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा है, जहां हर तरफ से दावे उछाले जाते हैं, लेकिन हकीकत जमीन पर उतरकर ही पता चलती है। इस बार भी यहां की सियासत हकीकत और फसाने के बीच फंसी पड़ी है। आसन्न विधानसभा चुनाव-2025 का पहला चरण खत्म हो चुका है और क्या कमाल का मतदान हुआ है! छह नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग हुई और टर्नआउट 64.66 प्रतिशत रहा, जो बिहार के इतिहास में सबसे ज्यादा है। मतलब साफ है, बिहार के वोटर इस बार कुछ ज्यादा ही जागरूक और उत्साहित दिखाई पड़े। अब सवाल यह है कि इस रिकॉर्ड मतदान के मायने क्या हैं? क्या ये बदलाव की लहर है या फिर साइलेंट वोटर्स की ताकत जो किसी एक पक्ष को फायदा पहुंचा रही है?

    राकेश सिंह, प्रबंध संपादक, आईटीवी नेटवर्क।

    इतना ज्यादा वोटिंग क्यों हुई। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 3.75 करोड़ वोटर्स में से करीब 2.42 करोड़ ने वोट डाले। ये 2020 के पहले चरण से करीब नौ प्रतिशत ज्यादा है। इसके पीछे वजहें कई हैं। एक तो छठ पूजा के बाद कई प्रवासी मजदूर और युवा अभी गांवों में ही रुके हुए थे, जिन्होंने वोट किया। दूसरा, महिलाओं की भागीदारी जबरदस्त रही। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं मतदान केंद्रों पर पहुंचीं। चुनाव आयोग ने खुद कहा कि महिलाओं ने चमक दिखाई। अब ये महिलाओं का वोट किसे जाएगा? ये बड़ा सवाल है। बिहार में महिलाएं हमेशा से नीतीश कुमार की फैन रही हैं। नीतीश कुमार की सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनायें चलाईं, जैसे साइकिल योजना, शराबबंदी और अब 10 हजार रुपये की सीधी मदद। 2020 में भी महिलाओं ने एनडीए को सपोर्ट किया था, जब तीसरे चरण में महिलाओं का वोट पुरुषों से 11 प्रतिशत ज्यादा था। महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ने रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस किया है और उनकी रैलियों में भी महिलाओं की अच्छी भीड़ देखी गई है।

    अब बात करते हैं दोनों गठबंधनों के दावों की। एनडीए, जिसमें बीजेपी, जेडीयू, चिराग पासवान की एलजेपी (आर) और अन्य छोटे दल हैं। एनडीए कह रहा है कि यह उच्च मतदान उनकी जीत की निशानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर लिखा कि एनडीए बिहार में फिर से सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी कहते हैं कि महिलाओं और महादलितों का वोट उनके साथ है। चिराग पासवान भी दावा कर रहे हैं कि पासवान वोट एकजुट है। दूसरी तरफ, महागठबंधन यानी आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां हैं। तेजस्वी यादव और उनके भाई तेज प्रताप दोनों ने पहले चरण में वोट डाले। राजद नेता तेजस्वी यादव कहते हैं कि ये रिकॉर्ड टर्नआउट जंगल राज के डर से नहीं, बल्कि बदलाव की चाह से हुआ है। वे कहते हैं कि युवा और बेरोजगार उनके साथ हैं। लेकिन हकीकत क्या है? ग्राउंड रिपोर्ट्स मिली-जुली हैं। कुछ इलाकों में, जैसे उत्तर बिहार में एनडीए मजबूत दिख रहा है, जहां नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और नीतीश कुमार का जातीय समीकरण काम कर रहा हैं। लेकिन मगध और भोजपुर इलाके में आरजेडी की पकड़ थोड़ी मजबूत दिखाई दे रही है, जहां दलित और यादव वोटर्स ज्यादा हैं।

    कौन बढ़त में है, ये कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ संकेत हैं। पहले चरण में 18 जिलों में वोटिंग हुई और 2020 में इसी चरण में महागठबंधन ने एनडीए से ज्यादा सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार उच्च मतदान से एनडीए को फायदा हो सकता है, क्योंकि जब वोटिंग बढ़ती है, तो अक्सर सत्ताधारी पक्ष को नुकसान होता है, लेकिन महिलाओं के कारण उल्टा भी हो सकता है। कुछ जानकार कहते हैं कि अगर पुरुष ज्यादा वोट करते, तो महागठबंधन को फायदा होता, लेकिन महिलाओं की वजह से एनडीए आगे दिख रही है। खतरा किसे है? एनडीए को खतरा है अगर जन सुराज जैसी नई पार्टियां उनके वोट काट लें। महागठबंधन को खतरा है अगर यादव वोट बंट जाए या युवा उनके साथ न रहें। कुल मिलाकर, बढ़त एनडीए की लग रही है, क्योंकि वह सत्ता में हैं और नीतीश कुमार की इमेज अभी भी सुशासन बाबू की बनी हुई है। लेकिन तेजस्वी यादव की अपील युवाओं में मजबूत है और वे कहते हैं कि बेरोजगारी और महंगाई से लोग तंग आ चुके हैं।

    अब जन सुराज का क्या हुआ? प्रशांत किशोर की यह नई पार्टी चुनाव में डेब्यू कर रही है। प्रशांत किशोर यानी पीके जो पहले चुनावी रणनीतिकार थे, अब खुद मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि ये उच्च मतदान बदलाव की निशानी है और जन सुराज एक नया विकल्प है। वे 243 सीटों पर लड़ रहे हैं और कम से कम 40 महिलाओं को टिकट दिए हैं। उनका फोकस युवाओं, प्रवासियों और महिलाओं पर है। उन्होंने वादा किया है कि अगर सरकार बनी तो कोई बिहारी 10-12 हजार की नौकरी के लिए बाहर नहीं जाएगा। ग्राउंड पर जन सुराज का असर दिख रहा है, खासकर युवा मुस्लिम और स्विंग वोटर्स में। कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि वो छह से 10 सीटों पर महागठबंधन को नुकसान पहुंचा सकते हैं और चार सीटों पर एनडीए को। लेकिन बड़ा असर नहीं, क्योंकि उनकी पार्टी नई है और संगठन मजबूत नहीं। प्रशांत किशोर कहते हैं कि प्रवासी मजदूरों ने एक्स फैक्टर का रोल प्ले किया। लेकिन कई लोग कहते हैं कि जन सुराज सिर्फ वोट कटवा की भूमिका निभाएगी और मुख्य लड़ाई एनडीए और महागठबंधन के बीच रहेगी।

    कुल मिलाकर, ये चुनाव बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है। रिकॉर्ड मतदान दिखाता है कि लोग अब चुप नहीं बैठे, वो बदलाव चाहते हैं। लेकिन बदलाव किस तरफ है? नीतीश कुमार की पुरानी साख, मोदी की लोकप्रियता या तेजस्वी यादव की युवा अपील? महिलाओं का वोट निर्णायक होगा। दोनों गठबंधनों के दावे बड़े हैं। हालातों के दृष्टिगत फिलहाल एनडीए को बढ़त मिलती प्रतीत हो रही है। महागठबंधन को खतरा है अगर वो युवाओं को नहीं जोड़ पाए। दूसरे चरण में देखते हैं क्या होता है। बिहार की जनता ने तो अपना काम कर दिया, अब रिजल्ट का इंतजार। 14 नवंबर को ही पता चलेगा कि सियासी दलों के दावे हकीकत की धरातल पर खरे उतरेंगे अथवा फसाना साबित होंगे। (लेखक आईटीवी नेटवर्क के प्रबंध संपादक हैं।) 

    यह भी पढ़ें : Editorial Aaj Samaaj: राजग का संकल्प बनाम महागठबंधन का प्रण

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए, जानें अंतिम तिथि और फीस स्ट्रक्चर
    Next Article स्टेज पर सपना चौधरी ने मचाया धमाल, लोट-लोटकर किया ऐसा डांस कि झूम उठा पूरा पंडाल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026

      जाकि रहि भावना जैसी, प्रभु मूरत देखहिं तिन तैसी

      January 23, 2026

      पीएम आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद

      January 23, 2026

      प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दी चेतावनी, कहा- क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए?

      January 22, 2026

      Supreme Court: प्रक्रिया पारदर्शी हो, चुनाव आयोग मनमानी नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट

      January 22, 2026

      Rahul Gandhi: VB-GRAM-G जुमला है, गरीबों के हक पर हमला है: राहुल गांधी

      January 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट, पवन सिंह पर कसा गहरा तंज

      By श्वेता चौहानJanuary 23, 2026

      Pawan Singh Wife Jyoti Singh Post: वायरल वीडियो के बीच ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट,…

      संतुलित नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी मजबूती : आरबीआई

      January 23, 2026

      वसंत पंचमी के अवसर पर संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.