Close Menu
    What's Hot

    नारकोटिक्स एनोनिमस मीटिंग्स भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का मुख्य स्तंभ बनीं

    June 24, 2026

    ‘पति मेरे लिए खुदा हैं’, 40 किलो सोने के बीच अरबपति की पत्नी ने पैर दबाने पर तोड़ी चुप्पी

    June 24, 2026

    एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

      June 24, 2026

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली में प्रदूषण पर राजनीति शुरू
    दिल्ली

    दिल्ली में प्रदूषण पर राजनीति शुरू

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Breaking News : दिल्ली में प्रदूषण पर राजनीति शुरू
    Delhi Breaking News : दिल्ली में प्रदूषण पर राजनीति शुरू

    सत्तारूढ़ भाजपा ने पंजाब सरकार पर लगाए प्रदूषण फैलाने के आरोप तो दिल्ली आप ने भाजपा सरकार की व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Delhi Breaking News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली। सर्दियां शुरू होने से पहले ही राजधानी दिल्ली गैस चैंबर में तबदील हो चुकी है। पिछले कुछ दिन से त्योहारी सीजन होने के चलते लोगों द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। जिससे दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एकदम से बढ़कर 500 तक जा पहुंचा। हालांकि पर्यावरण विशेषज्ञ इसके पीछे आतिशबाजी, सड़कों पर वाहनों से होने वाला प्रदूषण और उद्योगों की चिमनियों से उठने वाले धूंए को मुख्य कारण बता रहे हैं लेकिन दिल्ली सरकार ने पंजाब पर इस प्रदूषण के आरोप मढ़े हैं।

    प्रदूषण को लेकर यह बोली सीएम

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार प्रदूषण को लेकर चिंतित है और इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसके लिए आप को जिम्मेदार ठहराया। कहा, ‘आप की पंजाब सरकार जानबूझकर दिल्ली की हवा को प्रदूषित करने की साजिश रच रही है।’ पिछले चार दिनों में पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं और यह कोई संयोग नहीं है।

    पंजाब के किसानों को पराली जलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह दिल्ली की हवा को गंदा करने की सुनियोजित राजनीति है, ताकि कहा जा सके कि दिल्ली सरकार असफल है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार चाहती थी कि दीवाली पर ग्रीन पटाखे चलाने की इजाजत दी जाए। इसलिए हमने सु्प्रीम कोर्ट से निवेदन किया था।

    लोगों ने धूंए में उड़ाए सुप्रीम कोर्ट के आदेश

    शीर्ष कोर्ट ने देश की सांस्कृतिक संवेदनाओं व जनभावनाओं को समझते हुए ग्रीन पटाखों के सीमित उपयोग पर सहमति व्यक्त की। कहा कि दिल्ली की पूर्व सरकार ने प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए कोई प्रभावी उपाय तो नहीं किए और दीवाली पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन इसका परिणाम सकारात्मक नहीं रहा, क्योंकि दिल्ली में अवैध रूप से लाए पटाखे चले, जिसने दिल्ली में प्रदूषण गंभीर हो गया। प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए सरकार कई प्रभावी उपाय कर रही है।

    आप ने भाजपा से किया सवाल

    आप नेताओं ने सरकार से पूछा है कि प्रदूषण रोकने के इंतजामों का क्या हुआ?। उन्होंने पटाखा कारोबारियों से सरकार की मिलीभगत का आरोप भी लगाया। पूछा कि दीवाली पर ग्रीन पटाखों के साथ प्रतिबंधित पटाखे भी छोड़े जाने से जहरीली हुई दिल्ली की हवा के बावजूद भाजपा सरकार ने कृत्रिम वर्षा क्यों नहीं कराई है। आप के दिल्ली के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज और पूर्व पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने पर भाजपा सरकार से पूछा है कि क्या भाजपा सरकार चाहती है कि दिल्ली के लोग बीमार हों।

    पंजाब सरकार ने जारी किए पराली जलाने के आंकड़े

    सोमवार को जारी आंकड़ों में यह कहा गया था कि प्रदेश में सरकार के प्रयासों के चलते पराली जलाने के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इस साल अभी तक प्रदेश में कुल मिलाकर पराली जलाने के 308 मामले सामने आए हैं। पंजाब में 2024 में पराली जलाने की 10,909 घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में यह संख्या 36,663 थी यानी पराली जलाने की घटनाओं में 70 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते आई गिरावट
    Next Article सपना चौधरी का गाना बजते ही दुल्हन ने घूंघट में मचा दिया धमाल – स्टेज पर किया ऐसा डांस कि देखते रह गए सब!
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में 11 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

      June 23, 2026

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      नारकोटिक्स एनोनिमस मीटिंग्स भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का मुख्य स्तंभ बनीं

      By श्वेता चौहानJune 24, 2026

      नशा छोड़ चुके लोगों को रिकवरी के दौरान नशा-मुक्त बनाए रखने में मिल रही मदद…

      ‘पति मेरे लिए खुदा हैं’, 40 किलो सोने के बीच अरबपति की पत्नी ने पैर दबाने पर तोड़ी चुप्पी

      June 24, 2026

      एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

      June 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.