Close Menu
    What's Hot

    IND vs NZ 4th ODI: चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, रोहित-विराट नहीं खोल पाए खाता | Cricket

    November 13, 2026

    पंजाब में पुराने औद्योगिक घरानों ने भी निवेश बढ़ाने का भरोसा दिखाया

    November 13, 2026

    IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026

      Kerala News: केरल में मुस्लिम भाइयों ने हिंदू महिला को दी मुखाग्नि, मस्जिद ने भी मदद के लिए खोले दरवाजे | National

      November 13, 2026

      PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

      November 13, 2026

      IMD Weather Update: आज हिमाचल और पंजाब में होगी बारिश ! जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम | National

      November 12, 2026

      Indore News: किसान की कार से मिले 80 लाख रुपये, जमीन बिक्री की रकम बताई, नहीं दिखा सके कागज | National

      November 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»प्रधानमंत्री मोदी ने काशी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
    पंजाब

    प्रधानमंत्री मोदी ने काशी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानNovember 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री ने बनारस रेलवे स्टेशन से रवाना किया, जबकि दिल्ली-फिरोजपुर, लखनऊ-सहारनपुर और एर्नाकुलम-बेंगलुरू वंदे भारत एक्सप्रेस को उन्होंने वर्चुअली झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, एर्नाकुलम से केरल के राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और जॉर्ज कुरियन, फिरोजपुर से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तथा लखनऊ से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहे।

    देश की प्रगति का सबसे बड़ा आधार मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए कहा, “बाबा विश्वनाथ के ई पावन नगरी में आप सब लोगन के काशी के परिवारजन के हमार प्रणाम। देव दीपावली के बाद आज के दिन भी काशी के विकास पर्व पर आप सबके शुभकामना देत हईं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित देशों की प्रगति का सबसे बड़ा आधार मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर रहा है। भारत भी अब तेजी से उसी राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे नेटवर्क, सड़कों और नई व्यवस्थाओं के विस्तार से देश के हर हिस्से में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

    पावन धाम अब वंदे भारत नेटवर्क से जुड़ रहे हैं

    पीएम मोदी ने बताया कि देश में अब 160 से अधिक वंदे भारत ट्रेन संचालित हो रही हैं। ये ट्रेन भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और आत्मनिर्भरता की प्रतीक हैं। “वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। वंदे भारत भारतीयों द्वारा भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की तीर्थ यात्राएं केवल धार्मिक नहीं, बल्कि देश की आत्मा को जोड़ने वाली परंपरा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे पावन धाम अब वंदे भारत नेटवर्क से जुड़ रहे हैं, जिससे आस्था और विकास दोनों का संगम हो रहा है।

    पीएम मोदी
    पीएम मोदी

    तीर्थाटन और पर्यटन से आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिला

    उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्ष में उत्तर प्रदेश में तीर्थाटन और पर्यटन से आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिला है। “पिछले वर्ष 11 करोड़ श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आए, जबकि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद 6 करोड़ से अधिक लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इससे यूपी की अर्थव्यवस्था को हजारों करोड़ का लाभ हुआ और लाखों लोगों को रोजगार मिला।”

    काशी अब पूर्वांचल की हेल्थ कैपिटल

    प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी पूर्वांचल की हेल्थ कैपिटल बन गया है। पहले मरीजों को इलाज के लिए मुंबई जाना पड़ता था, लेकिन अब शहर में ही अत्याधुनिक अस्पताल, कैंसर सेंटर, आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्रों से लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि “काशी में रहना, काशी आना और यहां जीना अब सबके लिए विशेष अनुभव बन गया है।” प्रधानमंत्री ने बताया कि शहर में सड़कों, गैस पाइपलाइन, स्टेडियम, और रोपवे जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट तेजी से पूरे हो रहे हैं।

    सांसद के रूप में मुझे गर्व है कि मेरे शहर के बच्चे इतने प्रतिभाशाली

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान काशी के बच्चों की प्रतिभा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन के दौरान विद्यार्थियों ने “विकसित भारत” पर सुंदर कविताएं और चित्र प्रस्तुत किए। “काशी के सांसद के रूप में मुझे गर्व है कि मेरे शहर के बच्चे इतने प्रतिभाशाली हैं। मैं चाहता हूं कि इन बच्चों का कवि सम्मेलन काशी में कराया जाए और कुछ बच्चों को पूरे देश में ले जाया जाए।” प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में काशी की भूमिका अग्रणी रहेगी। “हमें काशी की ऊर्जा और गति बनाए रखनी है, ताकि भव्य काशी, समृद्ध काशी का सपना साकार हो सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने बनारस से चार वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी
    Next Article सोने में मामूली गिरावट, चांदी पिछले भाव पर स्थिर
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब में पुराने औद्योगिक घरानों ने भी निवेश बढ़ाने का भरोसा दिखाया

      November 13, 2026

      AAP कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए,

      November 13, 2026

      अमन अरोड़ा ने चरणजीत चन्नी की ‘जवानी संभाल यात्रा’ पर…

      November 12, 2026

      Punjab news: पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू

      November 12, 2026

      Punjab News: आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

      November 12, 2026

      सैटेलाइट डेटा ने पराली जलाने के दावों की सच्चाई, 938 FIR…

      November 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IND vs NZ 4th ODI: चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, रोहित-विराट नहीं खोल पाए खाता | Cricket

      By परवेश चौहानNovember 13, 2026

      चौथे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से हरा दिया। India vs…

      पंजाब में पुराने औद्योगिक घरानों ने भी निवेश बढ़ाने का भरोसा दिखाया

      November 13, 2026

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.