Punjab News: पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल आज 5 दिन के दौरे पर चंडीगढ़ पहुंचे। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के घर पर 45 मिनट की बैठक के बाद, भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की अलग-अलग कमेटियों के नेताओं के साथ बैठक होगी और इन बैठकों के ज़रिए चुनाव की तैयारी की जाएगी। वहीं, भूपेश बघेल पंजाब कांग्रेस में चल रही खींचतान पर सवालों से बचते दिखे।
Monsoon Updates : हरियाणा में 10 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, बारिश को लेकर अलर्ट जारी…
इसके बाद, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पूरी पंजाब कांग्रेस हाईकमान के फैसलों के साथ है। पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज चंडीगढ़ आए हैं और अगले 5 दिनों में पंजाब कांग्रेस में जो भी समस्या है, उसे दूर कर दिया जाएगा और पूरी पार्टी एकजुट दिखेगी। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सभी गुट मेरे संपर्क में हैं और सभी नेता मेरे अच्छे दोस्त हैं। फिल्म ‘सतलुज’ पर बात करते हुए प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मैंने यह फिल्म नहीं देखी है।
