Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में बड़े पैमाने पर AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सांसदों की घरों की दीवारों पर लिखा गया ‘गद्दार’

    April 27, 2026

    रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एंट्री कराने वाली कास्टिंग डायरेक्टर ने रचा ली शादी

    April 27, 2026

    क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल पार

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      April 27, 2026

      ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

      April 27, 2026

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Punjab News:ऑपरेशन सील-5 पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी, शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए 10 सरहदी जिलों के 131 एंट्री/ एग्जिट प्वाइंट्स को किया सील
    Breaking News

    Punjab News:ऑपरेशन सील-5 पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी, शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए 10 सरहदी जिलों के 131 एंट्री/ एग्जिट प्वाइंट्स को किया सील

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     Chandigarh,Punjab:पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए चल रही मुहिम के हिस्से के तौर पर पुलिस द्वारा बुधवार को विशेष ऑपरेशन सील-5 चलाया गया, जिसके अंतर्गत सरहदी राज्य में दाखि़ल होने या बाहर जाने वाले सभी वाहनों की चैकिंग की गई। जिससे पंजाब में नशा तस्करी और शराब तस्करी पर नजऱ रखने के साथ-साथ गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर भी बारीकी से नजर रखी जा सके।

    यह चैकिंग डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर एक ही समय पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक की गई। विशेष डीजीपी कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि बठिंडा, पटियाला और रूपनगर रेंज के ए.डी.जी.पी, फरीदकोट रेंज के आईजीएसपी और बॉर्डर, जालंधर और फिऱोज़पुर रेंज के डीआईजी को सरहदी राज्यों के अपने समकक्ष रेंज आईजीएसपी के साथ तालमेल करने के लिए कहा गया था, जिससे प्रभावशाली ढंग से सील-5 के हिस्से के तौर पर नाकाबंदी को सुनिश्चित बनाया जा सके।

    उन्होंने बताया कि सरहदी जिलों के सभी एसएसपीज़ को सरहदी जिलों की रणनीतिक स्थानों पर साझे नाके लगाने और गज़टेड अधिकारियों/एसएचओज़ की निगरानी अधीन सीलिंग प्वाइंट्स पर मज़बूत नाके लगाने के लिए अधिक से अधिक संख्या जुटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 10 जिलों के सभी 131 एंट्री/ एग्जिट प्वाइंट्स, जो कि चार सरहदी राज्यों और यूटी चंडीगढ़ के साथ लगते हैं, पर इंसपैक्टरों/डी.एस.पी की निगरानी अधीन 1200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों से लैस मज़बूत नाके लगाए गए। 10 अंतर-राज्यीय सरहदी जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की बारीकी से तलाशी ली गई और आम लोगों की कम से कम असुविधा को सुनिश्चित बनाया गया। उन्होंने कहा कि वाहनों की जांच करने के अलावा, पुलिस टीमों ने वाहन मोबाइल ऐप का प्रयोग करके उनके रजिस्ट्रेशन नंबरों की भी पुष्टि की।

    उन्होंने आगे कहा, हमने सभी पुलिस कर्मचारियों को सख़्ती से हिदायत की थी कि इस कार्यवाही के दौरान लोगों के वाहनों की चैकिंग करते समय हरेक के साथ दोस्ताना ढंग और विनम्रता से पेश आएँ।

    विशेष डीजीपी ने बताया कि राज्य में दाखिल/ बाहर जाने वाले 3760 वाहनों की चैकिंग की गई, जिनमें से 271 के चालान किए गए और 46 को ज़ब्त किया गया। पुलिस ने 23 एफआईआर दर्ज करके 26 व्यक्तियों को गिरफ़्तार भी किया। इस दौरान पुलिस टीमों ने 211 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

    जि़क्रयोग्य है कि ऐसे ऑपरेशन इलाके में पुलिस की मौजूदगी को दिखाने के साथ-साथ समाज विरोधी तत्वों में पुलिस का ख़ौफ़ पैदा करने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में मददगार होते हैं. 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में अनिल विज विवाद के बीच होगा मंत्रिमंडल विस्तार, निर्दलीय विधायकों की हो सकती है बल्ले-बल्ले
    Next Article Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों की छात्राएं जाएंगी जापान, 10 से 16 दिसंबर तक वहां रहेंगी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

    April 27, 2026

    पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

    April 27, 2026

    ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

    April 27, 2026

    AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

    April 27, 2026

    पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

    April 27, 2026

    पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

    April 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पंजाब में बड़े पैमाने पर AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सांसदों की घरों की दीवारों पर लिखा गया ‘गद्दार’

    By श्वेता चौहानApril 27, 2026

    राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में…

    रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एंट्री कराने वाली कास्टिंग डायरेक्टर ने रचा ली शादी

    April 27, 2026

    क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल पार

    April 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.