Close Menu
    What's Hot

    32 भारतीयों से भरी नाव वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास पलटी

    July 12, 2026

    पहाड़ों से मैदानों तक तबाही की बारिश, शिमला में ढही पहाड़ी, हरियाणा का बुरा हाल

    July 12, 2026

    महेंद्र गिरी युद्धपोत इंडियन नेवी में शामिल

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      32 भारतीयों से भरी नाव वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास पलटी

      July 12, 2026

      महेंद्र गिरी युद्धपोत इंडियन नेवी में शामिल

      July 11, 2026

      Iran US War: मैं अपने पिता के खून का बदला जरूर लूंगा: मुजतबा खामेनेई

      July 11, 2026

      प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का निधन

      July 11, 2026

      देश के 70-80 % हिस्से से बारिश वाले बादल गायब

      July 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, July 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»पहाड़ों से मैदानों तक तबाही की बारिश, शिमला में ढही पहाड़ी, हरियाणा का बुरा हाल
    हरियाणा

    पहाड़ों से मैदानों तक तबाही की बारिश, शिमला में ढही पहाड़ी, हरियाणा का बुरा हाल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    शिमला/चंडीगढ़: हे भगवान! ये कैसा मानसून का कहर चल रहा है? पूरे देश में बारिश से अफरा तफरी मचा हुआ है. क्या मुबंई, क्या सूरत कई पश्चिमी भारत के कई शहर पानी में डूबे गए हैं. पहाड़ों पर तो मानसून का दोहरा मार पड़ रहा है. शनिवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में राजहाना के पास लैंड स्लाइड से कई कारें मलबे में दब गईं. मानसून की मार का असर पहाड़ों से लेकर मैदानों तक दिख रहा है. संकट अभी कम होने नहीं जा रहा है क्योंकि मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार, 12 जुलाई के लिए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

    मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश का कहर जारी रहेगा. कई इलाकों में भारी बारिश और भू-स्खलन की वजह से सड़कें बंद हो गई. प्रशासन मुश्तैदी साफ-सफाई के काम लगा हुआ है. वहीं, मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर डालें तो रविवार को भी हिमाचल प्रदेश से लेकर हरियाणा, चंडिगढ़, पंजाब और उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा और दिल्ली के पास एक मौसमी सिस्टम डेवलप होने की वजह से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. साथ ही आम-जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की संभावना है.

    शिमला में तबाही

    शिमला में शनिवार को मानसून की भारी बारिश ने भयानक तबाही मचाई. नए शिमला के पास राजहाना (Rajhana) और संजौली कॉलेज के समीप बोथवेल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है. शनिवार तड़के करीब चार बजे जब अधिकांश लोग अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे थे, तभी पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया. इस भीषण भूस्खलन से इलाके में भारी दहशत का माहौल है. गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सड़क के नीचे का ढंगा ढहकर रिहायशी मकानों की ओर आ गया है. इससे मकानों तक जाने वाला रास्ता टूट गया है और स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 3 से 4 इमारतें सीधे खतरे की जद में आ गई हैं.

    राजहाना में मलबे में दबीं कारें

    मोहल राजहाना में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से भारी मात्रा में चट्टानें, बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा. इस खौफनाक भूस्खलन की चपेट में सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां आ गईं. घटनास्थल पर पार्क किए गए दो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मलबे में आंशिक रूप से दब गए.

    हिमाचल में आज का मौसम (12 जुलाई)

    मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम की कड़ी चेतावनी जारी की है:-

    • भारी बारिश का अलर्ट: चंबा, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
    • मध्यम बारिश: मंडी, किन्नौर और कांगड़ा जिलों में भी लगातार मध्यम बारिश होने की संभावना है.
    • पाबंदियां लागू: बारिश के इस उग्र रूप को देखते हुए कांगड़ा और मंडी जैसे जिलों में प्रशासन ने नदियों और झरनों के पास जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.

    तापमान में भारी गिरावट

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जनता से अपील की है कि निचले इलाकों में जलभराव, कम दृश्यता और फिसलन के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा है. अतः यातायात पुलिस की एडवाइजरी का पालन करें और नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें. उत्तराखंड में भी इसी तरह भारी बारिश और पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन की चेतावनी दी गई है.

    हथनीकुंड बैराज का बढ़ा जलस्तर

    पहाड़ों की बारिश का सीधा असर मैदानी राज्य हरियाणा पर पड़ रहा है. करनाल और अंबाला सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है. भारी बारिश के चलते यमुनानगर स्थित हथनीकुंड बैराज पर जलस्तर लगातार खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रहा है. प्रशासन ने यमुना नदी के किनारे बसे सभी गांवों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी है. साइबर सिटी गुरुग्राम में भी भारी बारिश के चलते बुरा हाल है. शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे भयंकर ट्रैफिक जाम लग रहा है.

    फरीदाबाद के गांव 15 फीट पानी में डूबे

    हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद दर्दनाक ग्राउंड रिपोर्ट सामने आई है. भारी बारिश और जलभराव के कारण फरीदाबाद के एक गांव में किसानों का अपने खेतों तक पहुंचना पूरी तरह नामुमकिन हो गया है. खेतों की ओर जाने वाला रास्ता 5 से 15 फीट तक गहरे पानी में डूब चुका है. पानी का स्तर इतना ज्यादा है कि धान और हरी सब्जियों की लहलहाती फसलें पूरी तरह पानी में समा गई हैं. किसानों पर भारी आर्थिक संकट मंडरा रहा है और वे अब प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहेंद्र गिरी युद्धपोत इंडियन नेवी में शामिल
    Next Article 32 भारतीयों से भरी नाव वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास पलटी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गुरुग्राम एनकाउंटर में ढेर हुए 4 बदमाश कौन, कौन था टारगेट? नांदल गैंग की कुंडली जानिए

    July 11, 2026

    रेकी कर खड़ी की थी बारूद से भरी कार, NIA की चार्जशीट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

    July 11, 2026

    हरियाणा में करंट ने उजाड़ा परिवार! शाहाबाद में बिजली विभाग की लापरवाही से दो भाइयों की दर्दनाक मौत

    July 11, 2026

    फरीदाबाद के मंझावली गांव में बारिश से रास्ता डूबा, यमुना पुल निर्माण से बने गड्ढे में पानी भरा, किसानो को नुकसान

    July 11, 2026

    36 गांवों का एक रास्ता, लेकिन 12 महीने पानी का कब्जा.. आखिर क्यों नहीं खत्म हो रही असावटी अंडरपास की मुसीबत?

    July 11, 2026

    हरियाणा के रोहतक में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, नकली शराब बनाने का बड़ा नेटवर्क उजागर

    July 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    32 भारतीयों से भरी नाव वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास पलटी

    By अंकित कुमारJuly 12, 2026

    Boat Capsized: प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए भारत के कॉन्सुलेट जनरल…

    पहाड़ों से मैदानों तक तबाही की बारिश, शिमला में ढही पहाड़ी, हरियाणा का बुरा हाल

    July 12, 2026

    महेंद्र गिरी युद्धपोत इंडियन नेवी में शामिल

    July 11, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.