
कहा-चंपत राय ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया
Ram Mandir Donation Theft Case, (द भारत ख़बर), अयोध्या: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुए दान चोरी कांड पर पहली बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक तौर पर वास्तविक राशि की पुष्टि की है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने माना कि मंदिर से लगभग 3 करोड़ रुपए की नकद राशि चोरी हुई है। उन्होंने 14 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की बात को गलत बताया।
अपने इस्तीफे की चर्चाओं को पूरी तरह निराधार बताते हुए गिरी ने कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है और न ही ऐसा कोई विचार मेरे मन में है। उन्होंने अपनी सादगी का भी हवाला दिया। गोविंददेव गिरि ने पुणे में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने यूपी सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल की कार्रवाई पर पूर्ण संतोष जताया और कहा कि रामलला के दरबार में अपराध करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
ट्रस्ट की वेबसाइट से चंपत राय और अनिल मिश्र का नाम हटाया
इधर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र का नाम हटा दिया गया है। इससे पहले दोनों की श्कढ पास आईडी भी ब्लॉक कर दी गई थी। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास के नाम पर नई श्कढ पास आईडी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें: ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी आईबी अफसर की हत्या के दोषी करार
