Close Menu
    What's Hot

    कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

    July 21, 2026

    राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

    July 21, 2026

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने उतरेंगी आरसीबी और जीटी
    खेल

    दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने उतरेंगी आरसीबी और जीटी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    IPL Final 2026 Live : दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने उतरेंगी आरसीबी और जीटी
    IPL Final 2026 Live : दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने उतरेंगी आरसीबी और जीटी

    आज शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल

    IPL Final 2026 Live (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : आईपीएल 2026 का रोमांच आज शाम अपने चरम पर उस समय पहुंचेगा जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) की टीमें दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने उतरेंगी। ज्ञात रहे कि दोनों ही टीमें एक-एक बार आईपीएल खिताब जीत चुकी हैं। गुजरात टाइटंस जहां 2022 में चैपिंयन बनी थी तो वहीं आरसीबी ने पिछले साल खिताब पर कब्जा जमाया था।

    आज दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब एक बार फिर से एक दूसरे के सामने उतरेंगी तो दो अलग तरह की क्रिकेट देखने को मिलेगी। आरसीबी जहां अपने आक्रामक रवैये के साथ खेलते हुए इस साल फाइनल तक पहुंची है तो वहीं गुजरात टाइटंस ने धैर्य और संयम के साथ अपना फाइनल तक का सफर पूरा किया है। ग्रुप चरण के बाद गुजरात और आरसीबी के बीच क्वालिफायर-1 में सामना हुआ था। इस मैच में आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में गुजरात को मात दी थी, लेकिन फाइनल मुकाबला एकदम अलग होगा। दोनों ही टीमों पर इस मैच का दबाव होगा, जबकि आरसीबी गुजरात के होम ग्राउंड पर टीम को चुनौती देगी।

    आरसीबी को रजत, कोहली से बड़ी उम्मीद

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जहां बल्लेबाजी में विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार से बड़ी पारी की उम्मीद होगी तो वहीं अन्य बल्लेबाजों को भी अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। इस सीजन में अभी तक आरसीबी की तरफ से ज्यादात्तर मैचों में बल्लेबाजी का भार इन दो ही खिलाड़ियों के कंधों पर रहा है। आज एक बार फिर से टीम प्रबंधन और प्रशंसकों को उम्मीद होगी की ये दोनों चैंपियन खिलाड़ी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करें और अपनी टीम को एक बार फिर से विजेता बनाएं।

    गुजरात को गिल-सुदर्शन से उम्मीद

    गुजरात की सबसे बड़ी ताकत उसका शीर्ष क्रम है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी शानदार रही है और उन्होंने प्लेआॅफ में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है। गिल-सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने टी20 में 11वीं बार शतकीय साझेदारी निभाई है जो सर्वाधिक है। ऐसे में गुजरात को एक बार फिर अपने शीर्ष क्रम से आस होगी जो अब तक टीम की नींव रहे हैं। गिल और सुदर्शन के अलावा जोस बटलर भी आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं।

    दोनों टीमों की गेंदबाजी में ये है ताकत

    दोनों ही टीमों में दो-दो ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो मैच के परिणाम को किसी भी समय पलट सकते हैं। आरसीबी के लिए जहां भुवनेश्वर और हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की है तो वहीं गुजरात टाइटंस की तरफ से रबाडा और जेसन होल्डर शानदार लय में हैं। वहीं राशिद खान कभी भी विरोधी खेमे के बल्लेबाजों को पटखनी देने में सक्षम हैं।

    Previous articleWest Asia Crisis : अमेरिका ने ईरान जा रहे समुद्री जहाज पर दागी मिसाइल
    Next articleAndhra Pradesh: कुरनूल में लड़की को बचाने नदी में उतरे 5 लोगों की डूबने से मौत

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में पांच मंजिला इमारत ढही
    Next Article खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा रुकी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए इस हफ्ते हो सकता है टीम का ऐलान, सुंदर की चोट बनीं चिंता, जड़ेजा की होगी वापसी? | Sports

      July 21, 2026

      क्रिकेट में बड़ा बदलाव! ‘टेस्ट ट्वेंटी’ लेकर आया नया 80 ओवर का फॉर्मेट, पुरुष और महिला खिलाड़ी मिलकर जिताएंगे ट्रॉफी | Cricket

      July 21, 2026

      Ind vs Zim: तो सिर्फ दो-तीन मैचों के बाद उसको… वैभव सूर्यवंशी पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा क्या गजब बोले | Sports

      July 21, 2026

      पीवी सिंधु का ट्रॉफी जीतने के बाद खुलासा, विराट कोहली ने की थी चोट से वापसी में मदद | Sports

      July 21, 2026

      Ind vs Zim T20: आयरलैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे दिखा रहा आंखे, सीरीज के पहले कप्तान सिकंदर रजा की खुली चेतावनी | Sports

      July 21, 2026

      50 साल का सूखा होगा खत्म! हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कौन करेगा कप्तानी | Sports

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

      By श्वेता चौहानJuly 21, 2026

      Punjab News: देश के नागरिकों को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए, केंद्र सरकार…

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.